*हर वंचित कमजोर समाज के मसीहा भारत रत्न डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जी सदा लोगो के दिलों में जिन्दा रहेंगे- कमल तुरैहा*

Loading

*हर वंचित कमजोर समाज के मसीहा भारत रत्न डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जी सदा लोगो के दिलों में जिन्दा रहेंगे- कमल तुरैहा*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

रामपुर : दिनांक 14-04-2026 दिन मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे तुरैहा मछुआ समाज रामपुर के तत्वाधान में सराये गेट स्थित बाबा रामस्वरूप जी की समाधि पर अत्याचार व शोषण के खिलाफ़ अपनी आवाज़ बुलंद करने व शिक्षा का दीपक हर कमजोर वंचित वर्ग में जलाने वाले महामानव भारत रत्न बाबासाहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर समाज के सभी गणमान्य लोगो के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, सर्वप्रथम उपस्थित सभी स्वाजातीय साथियों द्वारा बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित किए। तत्पश्चात कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष कमल तुरैहा ने कहां की बाबा साहब ने हमेशा कमजोर व असहाय समाज की आवाज को बुलंद करते हुए भारत के संविधान में उनको उचित अधिकार दिलाया ऐसे ज्ञान के प्रतीत, बौद्ध धर्म के प्रवर्तक, भारतीय महिलाओं के उद्घारक, भारत के प्रथम कानून मन्त्री डाॅक्टर भीम राव अम्बेडकर जी ने हमेशा सामाजिक अन्याय के विरूद्ध आवाज उठाई थी उन्होने हमेशा समाज को जागरूक व स्वावलंबी बनाने के लिए ही कार्य किए, अपने जीवनकाल में बाबासाहब जी ने खासकर समाज की कमजोर महिलाओं के उद्घार के लिए कार्य किए और समाज की सेवा करने के साथ-साथ बहुत से अधिकार संविधान के अन्तर्गत समाज को दिलाये.. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला महामंत्री राम सिंह तुरैहा व जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार एडवोकेट सभासद ने कहां की बाबा साहब ने समाज के हर वर्ग के कमजोर व असहाय तथा अशिक्षित लोगो को कलम की ताकत का एहसास कराया उन्होने कहां था की कलम को अपना हथियार बना लो शिक्षित व्यक्ति का मान-सम्मान हमेशा सर्वोच्च ही रहता है यही कारण है आज बाबा साहब को आज सभी वर्ग व समुदाय याद करते है। एमआज के जयंती कार्यक्रम में तुरैहा मछुआ समाज के महामन्त्री एडवोकेट रामसिंह तुरैहा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार एडवोकेट सभासद, धर्म सिंह, अजय कुमार प्रधान, मास्टर अरविन्द कुमार, राम सरन, राजीव कुमार तुरैहा, राम सरन तुरैहा, अर्जुन कुमार, रवि तुरैहा, प्रीतम तुरैहा, अर्जुन सिंह, रामकिशोर तुरैहा, महेन्द्र सिंह, गोविंद राम तुरैहा, जबर सिंह तुरैहा, पवन कश्यप, शिव कुमार, हरिशंकर कश्यप, दीपक कुमार, नवल किशोर, बाल किशोर, रिन्कू, रामगोपाल पंडित जी, कृष्ण अवतार पंडित जी आदि समाज के स्वाजातीय साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर