*न्याय पंचायत स्तर तक संगठन को करेंगे मजबूत-कमल तुरैहा*

Loading

*न्याय पंचायत स्तर तक संगठन को करेंगे मजबूत-कमल तुरैहा*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

रामपुर : 👉तुरैहा मछुआ समाज के जिला अध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा ने कहां की न्याय पंचायत स्तर पर संगठन को खड़ा किया जा रहा है है। पदाधिकारीयों को गुटबाजी छोड़कर संगठन को मजबूत करने का काम कर करें। ग्राम मडैयान पीपला में बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 1990 से आर्थिक सुधार के लिए निजीकरण हुआ था ।शिक्षा संस्थान से लेकर विश्वविद्यालय तक प्राइवेट खुले हैं। ऐसे में सरकारी नौकरियां मात्र रह गई है। उद्योग फैक्ट्री या प्राइवेट स्कूल कॉलेज विश्वविद्यालय में एससी एसटी को आरक्षण मिलना चाहिए था लेकिन नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि न्याय पंचायत स्तर पर संगठन को खड़ा किया का जाना है और हम इसको 50% तक पूरा कर चुके हैं। समाज के पिछड़ेपन और बेरोजगारी का मुख्य कारण शिक्षा का अभाव है। आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए समाज के लोगों को आगे आने की जरूरत है। कोई भी बिखरा हुआ समाज तरक्की नहीं कर सकता। पिछड़ापन दूर करने के लिए समाज का एकजुट होना व शिक्षित होना बहुत जरूरी है। जब तक समाज का प्रत्येक परिवार शिक्षा के महत्व को नहीं समझेगा तब तक समाज का शोषण होता रहेगा। अब समय की पुकार है कि हर बच्चे को विशेष शिक्षा दिलाई जाए तभी समाज आगे बढ़ सकेगा। इस मौके पर गोविंद राम ,अर्जुन कुमार, दीनदयाल, प्रमोद कुमार, रवि कुमार, राहुल, मोहित, राम सिंह तुरैहा, विनोद कुमार, अर्जुन कुमार,अशोक कुमार, गोविंदराम, रामकिशोर, कृपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर