
![]()
*मछुआ समाज एकजुट होकर अपने बच्चों को शिक्षित करें*- सुधीर तोमर अपर जनपद न्यायाधीश नैनीताल
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️
रामपुर। रविवार दिनांक 28-06-2026 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अन्तर्गत तुरैहा मछुआ समाज के तत्वाधान में मछुआ समाज के मेधावी छात्र/छात्राओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन जिला सहकारी बैंक सभागार में किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि अपर जनपद न्यायाधीश नैनीताल आदरणीय श्री सुधीर तोमर जी व विशिष्ठ अतिथि डाॅ0 सी0पी0 सिंह (मुरादाबाद के विख्यात) तथा पशुपति देव क्षेत्रीय खाघ अधिकारी द्वारा माँ सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित व वीर एकलव्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। मेधावी छात्र/छात्रा सम्मान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि आदरणीय श्री सुधीर तोमर अपर जनपद न्यायाधीश नैनीताल ने कहां की जनपद रामपुर के तुरैहा मछुआ समाज संगठन के द्वारा अपने समाज के मेधावी शिक्षित बच्चों का सम्मान समारोह कार्यक्रम कराया जाना बहुत ही उत्कृष्ट व भव्य है ऐसे कार्यक्रम से समाज के पिछड़े बच्चों को जागरूक व जाग्रत किया जा रहा है इसलिए मछुआ समाज एकजुट होकर अपने बच्चों को शिक्षित करें। उन्होने सभी बच्चों को बताया की शिक्षित होकर ही आप अपने परिवार के सपनों को साकार कर सकते है एक शिक्षित बच्चा अपनी जिन्दगी में तभी सफल होगा जब वह कोई उद्देश्य लेकर आगे बढ़े इसलिए समाज के सभी बच्चें शिक्षा का महत्व को समझे और आगे एक सफल व्यक्ति बनकर अपने समाज व परिवार को विकसित करें। समाज के सभी परिवार सबसे पहले शिक्षा पर ध्यान दे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि डाॅ0 सी0पी0 सिंह ने सभी मेधावी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहां की मैं भी आपके समाज का ही व्यक्ति हूँ और आज शिक्षित होकर ही मुरादाबाद में विशिष्ट पहचान बनाकर जिज्ञासा हास्पिटल का संचालन कर रहा हूँ इसके साथ-साथ लगभग 350-400 लोगो को रोजगार भी मेरे द्वारा दिया जा रहा है इसलिए शिक्षा का महत्व समझते हुए समाज के सभी परिवार तभी पिछड़ेपन से बाहर आ सकते है तब तक वो शिक्षा के महत्व को नही समझेगे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि पशुपति देव क्षेत्रीय खाघ अधिकारी ने कहां की तुरैहा मछुआ समाज संगठन के द्वारा आज जो कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है उससे समाज के बच्चों व अभिभावकों को जागरूकता मिलेगी। समाज को शिक्षा की बहुत जरूरत है और समाज में फैली कुरीतियों को भी दूर किया जाना बहुत जरूरी है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए तुरैहा मछुआ समाज के जिलाध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा ने आज के कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों के साथ-साथ मेधावी छात्र/छात्राओं और अभिभावकों का अभिवादन करते हुए कहां की संगठन की ताकत समाज है और समाज की ताकत उनके बच्चें है इसलिए समाज के बच्चों को शिक्षित किया जाना और बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ही आज संगठन के द्वारा मेधावी छात्र/छात्रा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा समाज के सभी हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण 100 बच्चों को एक स्कूल बैग, भगवान श्रीराम व महाराजा निषादराज के मिलन का चित्र, संगठन का प्रमाण पत्र तथा एक पेन उपहार स्वरूप प्रदान किया गया, पुरूस्कार पाकर सभी बच्चों के खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम के अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को संगठन का स्मृति चिन्ह प्रदान किया। आज के कार्यक्रम में जिला महामंत्री राम सिंह तुरैहा एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कश्यप सभासद, सुभाष चंद्र, अजय कुमार प्रधान, अर्जुन कुमार, अरविन्द कुमार, डाॅ0 कृपाल सिंह, राकेश कुमार, पवन कश्यप, मुरारी लाल, संजीव कुमार, दिनेश कुमार, बालकिशोर तुरैहा, मुरारी लाल तुरैहा, विक्रम सिंह, रामगोपाल पंडित जी, गोविंद राम, धर्म सिंह, नन्द किशोर, दिनेश कश्यप, बृजपाल सिंह, श्वेता तुरैहा, गोविंद राम सहित स्तुति सरन, वंशिका कश्यप, रिया, नन्दिनी, सौरभ, भूमि, दीप्ती, गुंजन, संगीता, सोनिया, अजय, सचिन, गौरव, पूनम बबीता, भूमिका, रेखा, माही कश्यप, सपना, अनुभव, काजल, छवि, विरेन्द्र, लक्ष्मी जतिन आदि बच्चें उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राम सरन तुरैहा ने किया और अंत में संगठन के जिलाध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा ना सभी का आभार व्यक्त किया।
