*दुग्ध समितियों के डिजिटलीकरण की दिशा में रामपुर ने बनाई नई पहचान, जनपद की 5 दुग्ध समितियों को मिले माइक्रो एटीएम*

Loading

*दुग्ध समितियों के डिजिटलीकरण की दिशा में रामपुर ने बनाई नई पहचान, जनपद की 5 दुग्ध समितियों को मिले माइक्रो एटीएम*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

रामपुर :👉दुग्ध व्यवसाय को डिजिटल एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में जनपद रामपुर ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। रामपुर जिला सहकारी बैंक के सहयोग से जनपद की 05 दुग्ध समितियों के सचिवों को माइक्रो एटीएम उपलब्ध कराए गए, जिससे दुग्ध उत्पादकों को भुगतान एवं बैंकिंग सुविधाएं अब और अधिक सरल एवं सुगम रूप से उपलब्ध हो सकेंगी।
इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन श्री मोहनलाल सैनी, दुग्ध संघ मुरादाबाद के चेयरमैन चौधरी प्रदीप सिंह, संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक श्री वीर विक्रम सिंह, महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक श्री प्रकाश त्रिपाठी तथा स्थानीय प्रभारी दुग्ध विकास श्री वीरेश प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से जनपद की सेमरा (निवासी लाडपुर), करैथी, मडैयान ठोलसर, कोयली एवं सकटपुरा दुग्ध समितियों के सचिवों को माइक्रो एटीएम वितरित किए।
स्थानीय प्रभारी दुग्ध विकास ने बताया कि माइक्रो एटीएम के माध्यम से दुग्ध समितियों के सचिव किसानों को बैंकिंग सेवाएं, नकद निकासी, बैलेंस की जानकारी तथा अन्य डिजिटल वित्तीय सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध करा सकेंगे। इससे दुग्ध उत्पादकों को भुगतान प्राप्त करने में सुविधा होगी तथा बैंक शाखाओं के अनावश्यक चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
इस पहल से दुग्ध समितियों के कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी, डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहन मिलेगा तथा दुग्ध उत्पादकों को समयबद्ध एवं सुविधाजनक बैंकिंग सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा। स्थानीय प्रभारी दुग्ध विकास ने इसे दुग्ध सहकारिता को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर