
![]()
*शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं : शिव प्रकाश तिवारी- प्रदेश अध्यक्ष*
*भव्य शिक्षक सम्मान समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न, उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र व विद्यालयों को शील्ड देकर किया सम्मानित*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक 👁️
👁️आर के कश्यप👁️
*बिलासपुर, 05 सितम्बर 2026।*
शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक समिति, बिलासपुर के तत्वावधान में एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का सफल आयोजन नर्चर एलिमेंट्री स्कूल (किड्ज़ी), माठखेड़ा रोड, बिलासपुर में हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में क्षेत्र के विभिन्न मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समिति के *प्रदेश अध्यक्ष श्री शिव प्रकाश तिवारी जी* उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में संरक्षक श्री एन.पी. सिंह, जिलाध्यक्ष श्री विजय सिंह सागर, महामंत्री श्री जीशान खान, श्री सुमिल अग्रवाल, श्री अनार सिंह यादव एवं श्री पूरन सिंह सैनी सहित समिति के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।
अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्री शिव प्रकाश तिवारी जी ने कहा कि *”शिक्षक केवल विद्यार्थी का ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। शिक्षक का सम्मान किसी एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कार और संस्कृति का सम्मान है। आज के युग में शिक्षकों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है।”*
इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को समिति द्वारा प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उपस्थित प्रत्येक विद्यालय को सम्मान स्वरूप शील्ड प्रदान की गई।
कार्यक्रम में शाकिर अली खान, जमील अहमद, डॉ. सुरेन्द्र सिंह यादव, शाहिद अहमद, शाहवेज आलम, रियासत अली, समीर उपाध्याय, परमजीत कौर, लालता प्रसाद गंगवार सहित बड़ी संख्या में शिक्षाविद उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक समिति के इस प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना की और इसे शिक्षा जगत के लिए एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायी पहल बताया।
अंत में समिति के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, प्रबंधकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी शिक्षकों के सम्मान और शिक्षा के उत्थान के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द, उत्साह और शिक्षक सम्मान के संकल्प के साथ हुआ।
































