*रक्तदान महादान – अशोक दास महाराज ने रक्तदान कर, दिया मानवता का अनुपम संदेश*

Loading

*रक्तदान महादान – अशोक दास महाराज ने रक्तदान कर, दिया मानवता का अनुपम संदेश*

✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक- आर के कश्यप*

*बिलासपुर, रामपुर।*👉 संत परंपरा सदैव ही त्याग, सेवा और परोपकार की प्रतीक रही है। इसी पावन परंपरा को आगे बढ़ाते हुए *अखंड भारत परिषद अखाड़ा* की ओर से परम पूज्य *महंत अशोक दास महाराज जी* ने रक्तदान कर एक नई और अनुकरणीय पहल की शुरुआत की है।

महाराज जी ने अपने कर-कमलों से रक्तदान कर समाज को यह संदेश दिया कि *रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं।* देश के विकास और देश की उन्नति में संतों का योगदान हमेशा से अग्रणी रहा है, और आज महंत जी ने इस कार्य से उसे एक बार फिर सिद्ध कर दिया।

महंत जी ने अपने भक्तों के बीच कहा – *”हमारे द्वारा किसी गरीब, मजलूम और जरूरतमंद की सहायता हो जाए, यही संतों का सबसे बड़ा आशीर्वाद और सबसे बड़ी सेवा है। रक्त की एक-एक बूंद किसी की जीवन-रक्षा कर सकती है।”*

इस पावन कार्य के बाद *धनोरा धाम बालाजी दरबार, बिलासपुर* से जुड़े सभी भक्तों में अपार हर्ष और खुशी का माहौल है। भक्तगण महंत जी के इस मानवीय कार्य से अत्यंत प्रसन्न हैं और पूरे क्षेत्र में महंत अशोक दास महाराज जी की भूरि-भूरि प्रशंसा हो रही है।

भक्तों का कहना है कि महंत जी ने न केवल धार्मिक मार्गदर्शन दिया है, बल्कि सामाजिक सेवा का ऐसा दीप जलाया है जो आने वाली पीढ़ियों को भी मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
सच ही कहा गया है – *नर सेवा ही नारायण सेवा है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर