*विकसित बिलासपुर की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम, ₹151.39 लाख से NH-87 नवीन मंडी कुआँखेड़ा से भोगपुर मार्ग के नवनिर्माण कार्य का मंत्री बलदेव सिंह औलख ने किया शुभारंभ*

Loading

*विकसित बिलासपुर की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम, ₹151.39 लाख से NH-87 नवीन मंडी कुआँखेड़ा से भोगपुर मार्ग के नवनिर्माण कार्य का मंत्री बलदेव सिंह औलख ने किया शुभारंभ*

✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक- आर के कश्यप*

*बिलासपुर ।रामपुर*👉विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर में विकास कार्यों को गति देते हुए प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने ₹151.39 लाख की लागत से NH-87 नवीन मंडी कुआँखेड़ा से भोगपुर मार्ग तक के नवनिर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि बिलासपुर का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र के प्रत्येक गांव को बेहतर सड़क, बिजली, पेयजल और मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इस मार्ग के बनने से किसानों को उपज मंडी तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। डबल इंजन सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण के लिए मंत्री जी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर