*कमेटी के पदाधिकारीयों का किया चयन- कमल तुरैहा*

Loading

*कमेटी के पदाधिकारीयों का किया चयन- कमल तुरैहा*

✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
🙏प्रधान संपादक🙏
🙏आर के कश्यप🙏

रामपुर : 👉 तुरैहा मछुआ समाज के जिला अध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा ने जिला कमेटी के पदाधिकारी का चयन किया। और कहां की अधिकार मांगने से नहीं छीनने से मिलते हैं हैं। उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई। रविवार को सराए गेट स्थित बाबा रामस्वरूप तुरैहा की समाधि संतोषी माता मंदिर पर बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जिला कमेटी का विस्तार करते हुए बिलासपुर के अध्यक्ष बाल किशन तुरैहा, लक्ष्मण प्रसाद तुरैहा मिलक, सी पी सिंह सरकल टांडा, संजय कुमार स्वार, कन्हैया राम तुरैहा शाहाबाद, अर्जुन कुमार रामपुर, को नियुक्त किया। और जिला पदाधिकारी में विनोद कुमार सभासद उपाध्यक्ष, राजेश कुमार एडवोकेट उपाध्यक्ष, मास्टर अर्जुन कुमार उपाध्यक्ष, मुरारी लाल तुरैहा जिला कोषाध्यक्ष, अरविंद कुमार राज मीडिया प्रभारी, एडवोकेट राम सिंह तुरैहा वरिष्ठ महामंत्री, गोविंद राम तुरैहा महामंत्री, धर्म सिंह सचिव, पूर्व जिला अध्यक्ष अगन लाल तुरैहा, कृपाल सिंह तुरैहा, सुभाष चंद्र तुरैहा, आदि जिला संरक्षक, नियुक्त किया। जिला अध्यक्ष कमल तुरैहा ने कहा कि शीघ्र ही महिला व युवा प्रकोष्ठ का गठन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि न्याय पंचायत स्तर पर संगठन खड़ा किया जा रहा है और लगभग 80% पूरा हो चुका है। उन्होंने समाज के लोगों से अंधविश्वास व कुरूतिया छोडे, और मृत्यु भोज भी बंद करें। और समाज के लोगों से शादियों में दहेज न लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि मछुआ समाज के लोग अपने अधिकार लेने की जगह छीनना सीखें और बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बताएं मार्ग पर चलते हुए शिक्षा को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि आज समाज पश्चिम उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में विभिन्न नाम से जाना जाता है समाज को एक मंच पर आने की जरूरत बताया। उन्होंने बताया कि नवंबर में लखनऊ में ,,तुरैहा महापंचायत ,,होने जा रही है उसमें सभी मछुआ समाज के लोग पंचायत मे पहुंचे। इस मौके पर राम सिंह तुरैहा एडवोकेट, राजेश एडवोकेट, अर्जुन कुमार, कमल कुमार मुन्ना भाई, अशोक कुमार, पंडित रामगोपाल, धर्म सिंह, मेवीराम तुरैहा, रामप्रसाद, पीतम सिंह, ओम प्रकाश, दिनेश कुमार, उमेश कुमार, अनिल कुमार, रामकिशोर, राधेश्याम, रवि कुमार तुरैहा , राहुल, मोहित, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर