

![]()
*अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग अभियान में 1421 वाहनों की जांच, नियम उल्लंघन पर कड़ी निगरानी*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️
रामपुर : 👉जनपद में अवैध उप खनिज खनन, अनधिकृत परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा निरंतर सघन निगरानी एवं कठोर कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार 13 जनवरी 2026 को जनपद की समस्त तहसीलों के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर विशेष जांच अभियान संचालित किया गया।
अभियान के अंतर्गत कुल 10 चेक प्वाइंट स्थापित किए गए। रात्रि 08ः00 बजे से प्रातः 07ः00 बजे तक प्रशासन, पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा कुल 1421 वाहनों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान अवैध खनन, अनधिकृत परिवहन एवं ओवरलोडिंग से संबंधित गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया गया।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन, अनधिकृत परिवहन एवं ओवरलोडिंग जैसी किसी भी अवैध गतिविधि को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे विशेष जांच अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेंगे ताकि जनपद में कानून एवं व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे तथा खनिज संसाधनों का अनधिकृत दोहन रोका जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी वाहन अथवा व्यक्ति के विरुद्ध तत्काल एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के प्रति किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी।
