*बिलासपुर में तुरैहा मछुआ समाज की बैठक को संबोधित करते- कमल तुरैहा*

Loading

*बिलासपुर में तुरैहा मछुआ समाज की बैठक को संबोधित करते- कमल तुरैहा*

✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

बिलासपुर : 👉जनपद रामपुर की तहसील बिलासपुर में 31 जनवरी दिन शनिवार को तुरैहा मछुआ समाज के जिला अध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा ने कहां की समाज अपनी ताकत को पहचाने और खोई ताकत हासिल करें। अधिकार मांगने से नहीं छीनने से मिलते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की। कि वह पूर्व की भांति 5 अप्रैल महाराज निषाद राज जयंती पर अवकाश घोषित करें। वह बिलासपुर शाखा के अध्यक्ष बाल किशोर तुरैहा के आवास सिंह कॉलोनी में बैठक को संबोधित कर रहे थे। जिला अध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा ने बिलासपुर की नगर कमेटी का भी गठन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम के बाल शखा महाराजा निषाद राज की जयंती पर पहले की तरह अवकाश घोषित हो जिससे समाज के लोग इस दिन होने वाले कार्यक्रम को मना सके। उन्होंने कहा कि समाज अपनी ताकत को पहचाने और कोई ताकत हासिल करें। अधिकार मांगने से नहीं छीनने से मिलते हैं। जिला अध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र ही महिला व युवा संगठन का गठन भी किया जाएगा। समाज का न्याय पंचायत स्तर पर गठन किया जा रहा है। उन्होंने समाज के लोगों से अंधविश्वास, कुरीतियों, मृत्यु भोज बंद करने की अपील की और शादियों में दहेज न लेने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि आज के समय में शिक्षा बहुत जरूरी है बिना शिक्षा के कोई नौकरी भी नहीं मिल सकती और ना ही कोई रोजगार किया जा सकता है। इसलिए समाज का हर परिवार अपने बच्चों को शिक्षित जरूर करें और बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाएं। उन्होंने बताया कि कल दिनांक 1 फरवरी रविवार को दोपहर 12:00 बजे से संत रविदास जयंती जिला कार्यालय पर व मासिक बैठक का आयोजन किया गया है । उन्होंने समाज के लोगों से मासिक बैठक में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर समाज के लोगों को पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में एडवोकेट राम सिंह तुरैहा, रामकिशोर तुरैहा, गोविंद राम, विनोद कुमार एडवोकेट, अर्जुन कुमार, धर्म सिंह, अजय कुमार प्रधान जी, अरविंद राज, पप्पू भाई, रवि कुमार , राहुल कुमार तुरैहा, बीपी सिंह, प्रदीप कुमार हरिशंकर, कमल मुन्ना भाई, आदि लोग मौजूद रहे। संचालन बिलासपुर शाखा के अध्यक्ष बाल किशोर तुरैहा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर