

![]()
*बिलासपुर में छात्र-छात्राओं से अश्लीलता करने वाले प्रधानाचार्य की पिटाई*
*स्कूल में सजा देने के नाम पर करता था अश्लील हरकतें आरोपी पुलिस हिरासत में*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️
बिलासपुर: 👉 खूंटा खेड़ा स्थित निजी स्कूलों में सोमवार को अभिभावकों द्वारा हंगामा हो गया,अभिभावकों ने छात्र-छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोपी फादर की जमकर पिटाई कर दी । अभिभावकों द्वारा दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी फादर को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है भोट थाना क्षेत्र के खूंटा खेड़ा गांव में सोमवार की सुबह क्षेत्र के प्रधान एवं दर्जनों अभिभावक ग्रामीणों के साथ सीबीएसई बोर्ड के उस क्षेत्र के चर्चित स्कूल सेंट फ्रांसिस पहुंच गए ।जहां उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्य/प्रबंधक-निदेशक फादर को आड़े हाथों ले लिया ।और मारपीट की । अभिभावको को हंगामा करते देखा भारी संख्या में वहां भीड़ एकत्रित हो गई ।इस दौरान अभिभावकों ने आरोप लगाया कि स्कूल में तैनात फादर काफी लंबे समय से बच्चों को सजा देने के बहाने अपने कक्ष में बुलाता था और वहां उनके साथ सजा देने के नाम पर बच्चों के उनके प्राइवेट पार्ट्स के साथ अश्लील हरकतें करता था ।बच्चों ने जब घर जाकर अपने अभिभावकों को आपबीती सुनाई तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई ।बच्चों ने कहा कि फादर की हरकतें हम कह नहीं पा रहे थे जब सर से पानी ऊपर हो गया । तब मजबूरन हमें फादर की अश्लील हरकतों के बारे में कहना पड़ा क्योंकि फादर की हरकतें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही थी आरोपी ने ऐसी पहले भी हरकतें की थी जिस पर मंगलवार को उसने माफी भी मांगी थी लेकिन शनिवार को फिर एक छात्रा के साथ हुई बदसलूकी के बाद अभिभावकों का सब्र जवाब दे गया । आरोपी फादर ने अपनी गलती मानने के बजाय अपने रसूख और पहचान का हवाला देते हुए अभिभावकों से अभद्रता करने लगा । जिसे लोग आक्रोशित हो गए और उसकी मौके पर ही पिटाई कर दी, हंगामा की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया और आक्रोशित लोगों को शांत कर बंधक बनाए गए फादर को हिरासत में ले लिया पुलिस ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है इस पर थाना अध्यक्ष ने बताया कि अभिभावकों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कानूनी कार्रवाई आरोपी फादर के खिलाफ की जाएगी ।







































