

![]()
*रामपुर में कृषि विभाग की छापेमारी, दो नमूने जांच के लिए भेजे गए*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️
जनपद रामपुर : 👉जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने कृषकों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया
निरीक्षण के दौरान मै० रामचन्द्र, मै० आर०के० पेस्टिसाइड्स, मै० बाबूजी पेस्टिसाइड्स, मै० तराई फर्टिलाइजर्स एण्ड पेस्टिसाइड्स तथा मै० शर्मा ट्रेडर्स स्वार का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के समय 02 नमूने गृहीत किए गए, जिन्हें परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी ने कृषकों से अपील की कि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक का क्रय करें तथा उर्वरक खरीदते समय आधार कार्ड एवं भूमि की खतौनी अनिवार्य रूप से उर्वरक विक्रेता/उर्वरक समिति को उपलब्ध कराएं।
उन्होंने बताया कि यदि किसी उर्वरक विक्रेता/उर्वरक समिति द्वारा उर्वरकों की कालाबाजारी, निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर विक्रय अथवा उर्वरक के साथ किसी अन्य कम प्रचलित उत्पाद को जबरन देने की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कृषक भाई ऐसी किसी भी शिकायत को मोबाइल नंबर 9258909256 एवं 9458846182 पर दर्ज करा सकते हैं।







































