*अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर*

Loading

*अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर*

*अवैध प्लाटिंग करने वालों पर कसा शिकंजा, जेसीबी से ध्वस्तीकरण*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

जनपद रामपुर : 👉जिलाधिकारी श्रीअजय कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार जनपद में अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्राप्त शिकायत पर तहसील शाहबाद के थाना पटवाई क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पटवाई एवं ग्राम नरखेड़ा में अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
अवैध प्लाटिंग किए जाने की शिकायत प्राप्त होने पर राजस्व विभाग, स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि ग्राम पटवाई स्थित गाटा संख्या 112, क्षेत्रफल लगभग 03 बीघा में इरशाद पुत्र गफूर द्वारा जिला पंचायत से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। उक्त अवैध निर्माण एवं प्लाटिंग को तत्काल प्रभाव से जेसीबी मशीन के माध्यम से ध्वस्त कराया गया।
इसी क्रम में ग्राम नरखेड़ा में भी अवैध प्लाटिंग के मामलों पर कार्रवाई की गई। जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि गाटा संख्या 238, क्षेत्रफल लगभग 01 एकड़ में सदाकत पुत्र शमशार तथा गाटा संख्या 281, क्षेत्रफल लगभग 1/4 एकड़ में फरीद पुत्र रफीक द्वारा बिना सक्षम प्राधिकारी से मानचित्र स्वीकृत कराए एवं नियमों का उल्लंघन करते हुए अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। प्रशासन द्वारा दोनों स्थानों पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को जेसीबी मशीन के माध्यम से ध्वस्त करा दिया गया।

श्री द्विवेदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनपद में कहीं भी अवैध प्लाटिंग, अवैध निर्माण अथवा भूमि उपयोग नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर