
![]()
*स्कूलों के आसपास तंबाकू बेचने पर कार्रवाई, 9 दुकानदारों पर जुर्माना*
✍️भास्कर न्यूज टुडे✍️
प्रधान संपादक/ आर के कश्यप
*रामपुर।* 👉जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के आदेश और सीएमओ डॉ. दीपा सिंह के निर्देशन में जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ और थाना एएचटीयू की संयुक्त टीम ने COTPA अधिनियम के तहत अभियान चलाया।
जिला सलाहकार डॉ. शहजाद हसन खान और एएचटीयू प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम ने स्कूलों के आसपास और सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दुकानों की जांच की।
जांच के दौरान:
👉 *5 विक्रेताओं पर धारा-4* – सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान कराने / करने पर
👉 *4 विक्रेताओं पर धारा-6बी / 6ए* – शैक्षणिक संस्थान के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने पर जुर्माना लगाया गया।
कुछ दुकानों पर तंबाकू उत्पादों के प्रचार-प्रसार की सामग्री भी लगी मिली, जिसे टीम ने मौके पर ही हटवा दिया और दोबारा ऐसा न करने की सख्त चेतावनी दी।
विभाग ने कहा है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
































