

![]()
*जनता दर्शन में संवेदनशील प्रशासन, दिव्यांग फरियादी को मिला रोजगार*
*जनता दर्शन बना राहत का माध्यम*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️
रामपुर : 👉 जनपद में आमजन की समस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं मानवीय समाधान के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने दूर-दराज से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और तत्परता से कार्यवाही सुनिश्चित की।
जनता दर्शन के दौरान जौहर कॉलोनी, सिविल लाइन निवासी दिव्यांग फरियादी शब्बीर अहलाद जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित हुए। उन्होंने अवगत कराया कि स्वयं दिव्यांग होने के कारण उन्हें अब तक कोई स्थायी रोजगार प्राप्त नहीं हो सका, जिससे परिवार के भरण-पोषण में उन्हें अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
फरियादी की दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए तत्काल नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी से दूरभाष पर वार्ता की तथा फरियादी को शीघ्र आजीविका उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में अधिशासी अधिकारी द्वारा शब्बीर को नगर क्षेत्र में ही संविदा के आधार पर ट्यूबवेल पंप ऑपरेटर के पद पर नियुक्त किया गया, जिससे न केवल उन्हें तत्काल रोजगार प्राप्त हुआ बल्कि उनके परिवार को भी आर्थिक संबल मिला।







































