
![]()
*महाशिवरात्रि के अवसर पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️
रामपुर : 👉महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जनपद में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी द्वारा आवश्यक आदेश जारी किए गए हैं।
उप जिलाधिकारी टांडा, जनपद रामपुर ने अवगत कराया है कि दिनांक 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगाधाम ब्रजघाट एवं हरिद्वार से गंगाजल लाकर स्थानीय मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं। इस दौरान प्रमुख मार्गों पर अत्यधिक भीड़-भाड़ रहने की संभावना है, जिससे अप्रिय घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
उक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए जनपद रामपुर के थाना टांडा एवं स्वार क्षेत्र से गुजरने वाले खनिज से लदे भारी वाहनों के आवागमन को दिनांक 13 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक (महाशिवरात्रि पर्व की समाप्ति तक) तत्काल प्रभाव से पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे।
