*पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की योजनाओं से 12755 लाभार्थी लाभान्वित*

Loading

*पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की योजनाओं से 12755 लाभार्थी लाभान्वित*

*छात्रवृत्ति, शादी अनुदान एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण योजनाओं में उल्लेखनीय उपलब्धि*

✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

जनपद रामपुर : 👉जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव खड़ायत ने बताया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में अप्रैल 2025 से 07 फरवरी 2026 तक विभाग द्वारा संचालित पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत कुल 5765 छात्र-छात्राओं को रूपये 124.77 लाख की धनराशि वितरित कर लाभान्वित किया गया। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को शिक्षा जारी रखने में महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ है।
उन्होंने बताया कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत कुल 5552 छात्र-छात्राओं को रूपये 167.99 लाख की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। यह योजना उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए अत्यन्त सहायक सिद्ध हो रही है तथा उनके शैक्षिक व्यय का भार कम कर रही है। उन्होंने बताया कि शादी अनुदान योजना के अंतर्गत अप्रैल 2025 से 07 फरवरी 2026 तक कुल 1204 लाभार्थियों को रूपये 240.80 लाख की धनराशि अनुदान स्वरूप प्रदान की गई। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को पुत्री विवाह में वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे सामाजिक सुरक्षा को मजबूती मिली है।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से संचालित ओ-लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत 97 छात्रों को ओ-लेवल तथा 137 छात्रों को सीसीसी प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। यह प्रशिक्षण युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित इन योजनाओं के माध्यम से जनपद में सामाजिक एवं शैक्षिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है तथा पात्र लाभार्थियों को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से लाभान्वित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर