*ईद पर्व के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण*

Loading

*ईद पर्व के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण*

✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

रामपुर : 👉जनपद में ईद पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र पुलिस बल के साथ जनपद के विभिन्न ईदगाहों, मस्जिदों तथा प्रमुख मार्गों/आवागमन के रास्तों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में तैनात समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगणों को सतर्कता एवं सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा पर्व सकुशल संपन्न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर