*गरीब कल्याण संघ ताजियादारो का शीतल जल की व्यवस्था करेगा- प्रेम नरेश*
👉भास्कर न्यूज़ टुडे/ आर के कश्यप 🙏प्रधान संपादक🙏
बिलासपुर: मोहर्रम के अवसर पर निकलने वाले ताजियादारो का शितल जल कि व्यवस्था कि अध्यक्षता संजय शर्मा करेंगे उक्त बात राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार उर्फ प्रेम नरेश वाल्मीकि ने कही, बैठक में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया, बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम नरेश ने कहा कि, राष्ट्रीय गरीब कल्याण संघ सभी धर्मों का सम्मान करता है, एवं सभी धर्मों का त्योहार मिलजुल कर मनाता है, इसी के मद्देनजर मोर्हरम के त्योहार पर संघ कि ओर से शितल जल ई रिक्शा यूनियन के महामंत्री संजय शर्मा कि अध्यक्षता में लगाया जाएगा,उसी प्रकार से सावन माह में निकलने वाले कांवड़ियों का स्वागत महिला मोर्चा अध्यक्ष रुवि अन्सारी एवं नगर मंत्री बब्लू अन्सारी कि अध्यक्षता में सम्पन्न होगा, वही प्रदेश अध्यक्ष अनिल राज ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस कि पूर्व संध्या पर तहसील बिलासपुर में ई रिक्शा कि ओर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जिस कि तैयारी में कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं, 20 नये सदस्यों को राष्ट्रीय गरीब कल्याण संघ कि सदस्यता ग्रहण कराई, इस अवसर पर, महिला प्रदेश अध्यक्ष विमला देवी, जिला अध्यक्ष सईद खान, रामपुर नगर अध्यक्ष कौशल कुमार, ई रिक्शा यूनियन अध्यक्ष लक्ष्मण महिला मोर्चा अध्यक्ष रुवि अन्सारी,राठौर,परवेश वाल्मीकि, आकाश चौहान, निक्कू वाल्मीकि, अमानत रज़ा, प्रेम किशन शर्मा, नासीर, खालिद, प्रेम राठौर, साविर, बाबू हसन, एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे