*राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण की समय-सारणी घोषित*

Loading

*राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण की समय-सारणी घोषित*

✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

जनवद रामपुर : 👉राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा पूर्व में जारी की गयी अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों का वृहद पुनरीक्षण कराये जाने हेतु समय सारणी की घोषणा की गयी है।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पं0) डा0 नितिन मदान ने बताया कि दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त हस्तलिखित पाण्डुलिपियां तैयार करना, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय में जमा करना एवं सम्भावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन/निस्तारण की कार्यवाही करने की अवधि 16 मार्च 2026, दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की कम्प्यूटीकरण की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थल समाहित करने एवं यथावश्यक मतदान केन्द्रों/स्थलों के निर्धारण की कार्यवाही 21 फरवरी से 16 मार्च 2026 तक, मतदाता सूचियों के कम्प्यूटीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मेपिंग, मतदाता क्रमांकन SVN आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटोप्रतियां कराने आदि 17 मार्च से 13 अप्रैल 2026 तक एवं निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन 15 अप्रैल 2026 को किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित समय सारणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर