

![]()
*सद्भावना मण्डप, पनवड़िया में लगेगा विशेष न्याय एवं जनसेवा शिविर*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️
जनपद रामपुर : 👉अपर सिविल जज (प्रवर)/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संदीप सिंह ने अवगत कराया कि आम नागरिकों को त्वरित, सस्ता एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से 22 फरवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे सद्भावना मण्डप, पनवड़िया में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं की जानकारी, निःशुल्क विधिक सहायता, प्रमाण-पत्र संबंधी मार्गदर्शन तथा विविध जनसेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। यह शिविर आम नागरिकों के लिए लोक अदालत की जानकारी प्राप्त करने एवं योजनाओं का लाभ उठाने का सुनहरा अवसर होगा।
*एक ही स्थान पर मिलेंगी अनेक सेवाएं*
शिविर में राजस्व विभाग, श्रम विभाग, पंचायतीराज विभाग, जिला विकास/खण्ड विकास विभाग, आवास एवं नगर विकास विभाग, डूडा विभाग, आईटीआई, पुलिस विभाग, कृषि विभाग, बैंक सहायता एवं ऋण योजनाएं, युवा कल्याण विभाग, वन विभाग, विद्युत वितरण विभाग, खनन विभाग, नगर पालिका परिषद, समाज कल्याण विभाग, कौशल विकास विभाग, जलशक्ति विभाग, परिवहन विभाग, जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, महिला एवं बाल कल्याण विभाग तथा खाद्य सुरक्षा एवं रसद विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जानकारी एवं सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
शिविर में पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक परामर्श, लोक अदालत संबंधी जानकारी, विभिन्न प्रमाण-पत्रों हेतु मार्गदर्शन, सरकारी योजनाओं का पंजीकरण एवं अन्य जनकल्याणकारी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनसामान्य से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाएं।
“त्वरित, सस्ता एवं सुलभ न्याय प्रत्येक नागरिक का नैतिक अधिकार है।”







































