*जनपद में मिलावट के खिलाफ विशेष अभियान, 06 नमूने प्रयोगशाला भेजे गए*

Loading

*जनपद में मिलावट के खिलाफ विशेष अभियान, 06 नमूने प्रयोगशाला भेजे गए*

✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

रामपुर : 👉जनपद में आगामी होली पर्व के अवसर पर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सहायक आयुक्त (खाद्य)/अभिहित अधिकारी श्री सुनील कुमार शर्मा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा छापामार कार्रवाई की गई।
विशेष अभियान के अंतर्गत पटवाई रोड असदुल्लापुर, मिलक स्थित श्री राधा रानी ट्रेडर्स के संचालक हैप्पी गुप्ता पुत्र कुवंरपाल गुप्ता से मैदा एवं लाल मिर्च पाउडर के एक-एक नमूने संग्रहित किए गए। गुणवत्ता के संदेह पर लगभग 29 बोरी (करीब 1303 किलोग्राम) मैदा, जिसकी अनुमानित कीमत 46,000 रुपये है, तथा लगभग 37.500 किलोग्राम लाल मिर्च पाउडर, जिसकी अनुमानित कीमत 8,250 रुपये है, को सीज किया गया।
रास डंडिया, मिलक स्थित सतीश किराना स्टोर के संचालक सतीश चन्द्र गंगवार पुत्र नेम चन्द्र से नमकीन का एक नमूना लिया गया।
स्वार, रामपुर स्थित एक स्पेलर इकाई के संचालक अशरफ पुत्र अजीज से सरसों का तेल एवं पिसी धनिया के एक-एक नमूने लिए गए। गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर लगभग 20 किलोग्राम सरसों का तेल (अनुमानित कीमत 3,800 रुपये) तथा लगभग 3 किलोग्राम पिसी धनिया (अनुमानित कीमत 480 रुपये) को सीज किया गया। जांच के दौरान उक्त स्पेलर बिना खाद्य पंजीकरण के संचालित पाया गया, जिस पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता को नियमानुसार निर्देशित किया गया। समोदिया, स्वार स्थित नवी हुसैन डेरी के संचालक नवी हुसैन पुत्र फिदा हुसैन से क्रीम का एक नमूना संग्रहित किया गया।
इस प्रकार विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 06 विधिक नमूने संग्रहीत कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत मिलावट की प्रकृति के अनुसार सुसंगत धाराओं में वाद योजित किया जाएगा।
अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामचन्द्र यादव, मनोज कुमार, अशोक कुमार, देवकान्त, शहाबुद्दीन दोस्त एवं अज़रा बी मोहम्मद उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर