*विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 का सजीव प्रसारण, 445 लाभार्थियों को मिली पहली किस्त*

Loading

*विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 का सजीव प्रसारण, 445 लाभार्थियों को मिली पहली किस्त*

✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

जनपद रामपुर : 👉विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत लखनऊ से सजीव प्रसारण का आयोजन किया गया, जिसके तहत प्रदेश के 90 हजार लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से 900 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई।
इस दौरान मा० शहर विधायक आकाश सक्सेना एवं जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी सहित लाभार्थियों ने मा० मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को सुना।
कार्यक्रम में मा० शहर विधायक एवं जिलाधिकारी द्वारा लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए।
जनपद रामपुर की नगरीय निकायों में बिलासपुर के 100, दढ़ियाल के 55, केमरी के 74, नरपत नगर के 31, रामपुर के 20, सैफनी के 100, स्वार के 41 तथा टाण्डा के 24 लाभार्थियों सहित कुल 445 लाभार्थियों के खातों में प्रति लाभार्थी 01 लाख रुपये की पहली किस्त डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर