*आजम खां ने ईद के मौके पर दिया तोहफा आरिफ अरोमा को बनाया तहसील अध्यक्ष*

Loading

*आजम खां ने ईद के मौके पर दिया तोहफा आरिफ अरोमा को बनाया तहसील अध्यक्ष*

✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

बिलासपुर : 👉 ईद के मुबारक मौके पर आजम खान की संस्तुति पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय सागर द्वारा बिलासपुर समाजवादी पार्टी का तहसील अध्यक्ष बनाया आरिफ अरोमा के तहसील अध्यक्ष बनाए जाने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर साफ दिखाई दे रही है ।आरिफ आरोमा के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है ।बधाई देने वालों में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अमरजीत सिंह ढिल्लों ,पूर्व पालिका अध्यक्ष मोहम्मद हसन ,शिवकुमार गुप्ता एडवोकेट,सभासद मोहसिन खान,फैजान खान, बजाहत खाँ,जेद हसन,दिनेश सागर,संजीव यादव सभी ने आरिफ अरोमा को इस मुबारक मौके पर मुंह मीठा कराकर बधाइयां दी ।लंबे समय से समाजवादी पार्टी में सक्रिय रहे आरिफ अरोमा मोहम्मद आजम खान के सबसे भरोसेमंद एवं विश्वासपात्र नेताओं में गिने जाते हैं ।पिछले विधानसभा चुनाव में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए पार्टी ने एक बार फिर आरिफ अरोमा पर भरोसा जताया है ।2017 के विधानसभा चुनाव में उनको बिलासपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया था आरिफ अरोमा ने अपनी पूरी लगन मेहनत और सक्रिय भूमिका के चलते समाजवादी पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचा कर कार्यकर्ताओ में जोश भरने का काम किया था जिसका नतीजा यह रहा की भाजपा प्रत्याशी राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख से मात्र 307 वोटो से समाजवादी प्रत्याशी अमरजीत सिंह चुनाव हार गए थे । या हरा दिए गए थे यह भी अटकलें खूब सुनने को मिली थी ।लेकिन *राजनीति में एक कहावत है जो जीता वही सिकंदर* समाजवादी पार्टी ने आरिफ अरोमा पर फिर भरोसा जताया है अब आने वाला विधानसभा चुनाव तय करेगा कि वह समाजवादी पार्टी को कहां पर लेकर जाते हैं ।उनकी सक्रिय भूमि का को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया है इस भरोसे को कहां तक कायम रखेंगे यह तो आने वाला चुनाव ही तय करेगा फिलहाल आरिफ अरोमा के तहसील अध्यक्ष बनाए जाने पर समाजवादियों में खुशी की लहर है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर