*बिलासपुर में कश्यप ( तुरैहा) समाज द्वारा महर्षि कश्यप एवं निषादराज जयंती बड़ी ही धूमधाम से मनाई गई ।*

Loading

*बिलासपुर में कश्यप ( तुरैहा) समाज द्वारा महर्षि कश्यप एवं निषादराज जयंती बड़ी ही धूमधाम से मनाई गई ।*

✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

बिलासपुर । रामपुर 👉 आज दिनांक 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार प्रातः 10:00 बजे मां भगवती दुर्गा मंदिर कहारों वाली गली सिनेमा रोड बिलासपुर में कश्यप समाज द्वारा सृष्टि सृजक भगवान महर्षि कश्यप के जन्मोत्सव एवं महाराजा निषादराज की जयंती बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । सैकड़ो की संख्या में कश्यप (तुरैहा) समाज एकत्रित हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत सृष्टि के सृजक महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषाद राज के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई । बिलासपुर में कश्यप समाज को मजबूत करने के लिए एडवोकेट नीरज कश्यप राजाराम कश्यप एवं मनोहर लाल कश्यप ने अपने – अपने विचार रखे और कहा कि समाज को एकजुट होना होगा। तभी हम विकास की मुख्य धारा से जुड़ सकते हैं ।बैठक में पूर्व सभासद एवं भास्कर न्यूज़ टुडे के संपादक रमेश कश्यप ने महाराजा निषाद राज की जयंती पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराजा निषाद राज गुहा का जन्म त्रेतायुग में चैत्र शुल्क पंचमी को श्रृंगवेरपुर , प्रयागराज ( उत्तर प्रदेश) में हुआ था।उन्होंने बताया कि प्रभु श्री राम के वनवास के समय निषाद राज ने सच्चे मित्र का धर्म निभाया था। महाराजा निषादराज ने प्रभु श्री राम को केवट राज से कहकर गंगा पार कराया था इसीलिए संसार महाराजा निषाद राज को प्रभु श्री राम के बाल सखा के रूप में जानता है । डॉक्टर कृपाल सिंह तुरैहा ने भी अपने विचार रखें और समाज को एकजुट रहने पर बल दिया । रामपुर से चलकर आए समाज के मुख्य वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें जिसमें तुरैहा मछुआ समाज के जिला अध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा ने कहा कि बिलासपुर ही नहीं पूरे रामपुर और उत्तर प्रदेश सहित हमारा कश्यप( तुरैहा) समाज अपने हक अधिकार की लड़ाई के लिए जागरुक है ।श्री तुरैहा ने कहा कि हमारे समाज के बच्चे आने वाले कल का भविष्य है ।उन्होंने कहा कि आप भले ही आधी रोटी खाएं लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाये ।श्री तुरैहा ने कहा कि शिक्षा शेरनी का वह दूध है इसको जो पी लेता है वह दहाड़ता है।कमल तुरैहा ने 12 अप्रैल को रामपुर में होने वाले कार्यक्रम जानकारी दी । कहा कि मुख्य अतिथि मंडल आयुक्त मुरादाबाद आंजनेय कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे ।समाज को मजबूत करने के लिए संगठित होने की आवश्यकता है वर्तमान सरकार में हमारे समाज को उचित सम्मान नहीं मिल पा रहा है ।जिसके लिए हमें संगठित होने की आवश्यकता है ताकि हमारे समाज को उचित सम्मान मिल सके ।बैठक का संचालन राजपाल उर्फ राजू कश्यप ने किया । बैठक में – डॉ०.कृपाल सिंह तुरैहा,बाल किशोर तुरैहा,राम सिंह तुरैहा( प्रधान)गोविंद राम तुरैहा पूर्व (सभासद )राजाराम कश्यप,ओमप्रकाश कश्यप ( पूर्व नामित सभासद) ,विनोद कश्यप पूर्व (सभासद )मनोहर लाल कश्यप,नीरज कश्यप,जोगेंद्र कश्यप,ओमी कश्यप,संजय कश्यप,प्रकाश कश्यप,अजय कुमार कश्यप(प्रधान),विजय कश्यप,राज कश्यप हेमराज कश्यप, वेदराम कश्यप, रतनलाल कश्यप,सीताराम कश्यप,ओम प्रकाश कश्यप (मिस्त्री),संजीव कश्यप,इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर