
![]()

*तुरैहा मछुआ समाज ने मनाया महाराजा निषादराज गुह जयन्ती एवं महर्षि कश्यप जन्मोत्सव*
*शिक्षा बिना समाज का उद्धार सम्भव नही*- डाॅक्टर सी0पी0 सिंह
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️
रामपुर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार दिनांक 12.04.2026 को तुरैहा मछुआ समाज के तत्वाधान में महाराजा निषाद राज गुह एवं महर्षि कश्यप जन्मोत्सव का आयोजन जिला सहकारी बैंक सभागार में बहुत ही भव्य व विशालकाय रूप से मनाया गया।सर्वप्रथम आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुरादाबाद के विख्यात डाॅक्टर सी0पी0 सिंह ने महाराजा निषाद राज गुह व महर्षि कश्यप के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प माला व पुष्प अर्पित किए गये। आज के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डाॅक्टर सी0पी0 सिंह ने कहां की बहुत ही हर्ष का विषय है की जनपद रामपुर में अपने समाज के वंशज व महापुरुष महाराजा निषाद राज गुह जयन्ती एवं महर्षि कश्यप जन्मोत्सव का 31 वां0 आयोजन बहुत ही भव्य व विशालकाय रूप में मनाया जा रहा है उन्होने कहां की मेरे लिए गर्व की बात है की मुझे आज कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आंमत्रित किया गया डाॅक्टर सी0पी0 सिंह ने उपस्थित सभी साथियों का आह्वान करते हुए कहां की आज समाज को शिक्षित होने की बहुत जरूरत है बिना शिक्षित हुए कोई भी समाज का उद्धार नही हो सकता और राजनीति में भी समाज कामयाब तभी होगा जब शिक्षित होगा। उन्होने कहां की आज शिक्षित होने पर ही वह स्वयं मुरादाबाद में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है और सैकड़ो लोगो को रोजगार भी दे रहे है इसलिए शिक्षित होने पर ही आरक्षण लेकर नौकरी का लाभ भी लिया जा सकेगा। उन्होने कहां मैं चाहता हूँ की मेरा समाज देने लायक बने लेने लायक नही। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि निषाद पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व मुरादाबाद मण्डल प्रभारी महीपाल सिंह कश्यप ने कहां की आज समाज के युवाओ को अपने महापुरूषों की पहचान नही है इसलिए समाज के कार्यक्रम आयोजित होते रहे बिना राजनीति में आये और पहचान बनाये समाज की पहचान नही होती है आज इतनी संख्या होने के बाद भी समाज के प्रतिनिधि अपने समाज को आगे नही ला पा रहे है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए तुरैहा मछुआ समाज के जिला अध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा ने कहां की आज के कार्यक्रम महाराजा निषाद राज गुह जयन्ती एवं महर्षि कश्यप जन्मोत्सव के लिए सभी संगठन के सभी पदाधिकारियों ने दिन रात मेहनत करके कार्यक्रम को सफल बनाया। उन्होने कहां समाज के विखराव का मुख्य कारण समाज का शिक्षित न होना और राजनीति में कोई विशेष प्रतिनिधित्व न मिलना भी है आज समाज के संख्याबल के बल पर कुछ तथाकथित नेताओं ने समाज के टुकड़े टुकड़े कर दिए और आज भी अपनी ओछी राजनीति पर कायम है उन्होने उपस्थित समाज के साथियों का आह्वान करते हुए आप सभी की एकजुटता व संगठित हुए ही आज का सामाजिक कार्यक्रम बहुत ही शानदार व जानदार रहा जनपद रामपुर की प्रत्येक तहसील, ग्राम पंचायत व नगरीय क्षेत्र से समाज के पुरूष महिला व युवाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संगठन के जिलामंत्री रामसिंह तुरैहा एडवोकेट ने कहां की आज के संख्याबल को देखकर काफी हर्ष हो रहा है समाज के साथियों ने अपना कीमती समय निकालकर आज अपने समाज के लिए, बच्चों के लिए एकजुटता दिखायी अब समाज का भविष्य उज्जवल होना निश्चित है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संगठन के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार एडवोकेट सभासद ने कहां की आज समाज जागरूक है और हर स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है चाहे राजनीति हो या रोजगार प्रतिष्ठान लेकिन राजनीति के मैदान में काफी पीछे है उन्होने कहां की यह भी सच है शिक्षित हुए बगैर कोई भी समाज कामयाब नही हो सकता।
कार्यक्रम को अजय कुमार प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष कामरेड मेवीराम, पूरन लाल कश्यप, डाॅ0 कृपाल सिंह तुरैहा, राजीव कुमार निषाद पार्टी, नन्द किशोर, रामगोपाल पंडित जी, शिवकुमार, विक्रम कुमार, रमेश कश्यप पूर्व सभासद, अरविन्द कुमार, हरिशंकर कश्यप आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में धर्म सिंह, राकेश कुमार, नवनीत कश्यप एडवोकेट, रामसरन, अर्जुन कुमार, राजीव कुमार, अर्जुन सिंह, भूदेव सिंह, गोविंद राम तुरैहा, बालकिशोर तुरैहा, छत्रपाल सिंह तुरैहा, महेन्द्र सिंह, शिवा कश्यप, राजेश कुमार एडवोकेट, पूरन लाल, नवल किशोर, रामकिशोर तुरैहा, मनोहर लाल कश्यप, राजाराम कश्यप, नीरज कश्यप, सुनील कश्यप, बन्टी आदि भारी संख्या में स्वजातीय परिवार उपस्थित रहे। आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता तुरैहा मछुआ समाज के जिला अध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा तथा कार्यक्रम का संचालन राम सरन तुरैहा व अनुराधा ने सयुंक्त रूप से किया।
