*मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान हुआ तेज*

Loading

*मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान हुआ तेज*
✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक- आर के कश्यप*

*बिलासपुर (रामपुर) -*👉 जिला रामपुर की तहसील बिलासपुर में आगामी चुनावों को देखते हुए मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। उप जिलाधिकारी बिलासपुर की अध्यक्षता में बूथ संख्या 61 से 189 तक के BLO और सुपरवाइजरों की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई।

बैठक में मतदाता सूची में पाई जा रही गड़बड़ियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और सभी BLO को टारगेट देकर काम पूरा करने के निर्देश दिए गए।

👉*एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश -*

*1. फॉर्म-8 की एरर 100% खत्म करो:* एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि मतदाता सूची में नाम, पिता के नाम, उम्र और पते में जो भी त्रुटियां हैं, उन्हें फॉर्म-8 के माध्यम से तुरंत ठीक किया जाए। मृत, डुप्लीकेट और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

👉*2. हर बूथ पर 20 नए वोटर जोड़ो:* प्रत्येक बूथ पर फॉर्म-6 के तहत कम से कम 20-20 नए पात्र मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं का नाम अनिवार्य रूप से जोड़ा जाएगा।

👉*3. महिला मतदाताओं पर विशेष फोकस:* बिलासपुर में महिला मतदाताओं का अनुपात कम होने पर चिंता जताई गई। निर्देश दिए गए कि घर-घर जाकर महिला मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।

👉*4. जियो-टैगिंग अनिवार्य:* सभी मतदान केंद्रों की जियो-टैगिंग के लिए बूथों के अक्षांश व देशांतर का डेटा पोर्टल पर अपडेट करना अनिवार्य किया गया है।

👉बैठक में तहसीलदार बिलासपुर, सभी BLO / सुपरवाइजर तथा VRC ऑपरेटर उपस्थित रहे।

अंत में उप-जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि मतदाता सूची शुद्धिकरण के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी BLO को प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट VRC सेंटर पर जमा करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर