*बिलासपुर में चित्रक मित्तल द्वारा महर्षि वाल्मीकि चौक का लोकार्पण भव्य प्रतिमा का अनावरण*

Loading

*बिलासपुर में चित्रक मित्तल द्वारा महर्षि वाल्मीकि चौक का लोकार्पण भव्य प्रतिमा का अनावरण*

*भाजपा जिलाध्यक्ष बोलें-समाज लंबे समय से कर रहा था मांग,जिसे नगरपालिका ने पूरा किया, सराहनीय कदम*

*पालिकाध्यक्ष ने कहा महर्षि वाल्मीकि चौक के बाद जल्द ही स्वामी विवेकानंद प्रतिमा का अनावरण करेगें,पार्क बनकर तैयार*

✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

बिलासपुर।👉वाल्मीकि समाज की लंबे समय से चल रही मांग को आज चित्रक मित्तल द्वारा गुरुवार दोपहर साप्ताहिक पैठ वाली पुलिया के निकट नवनिर्मित महर्षि वाल्मीकि चौक का लोकार्पण किया गया।वाल्मीकि समाज का कहना है कि इससे बिलासपुर को एक नई पहचान मिली है।सभी वाल्मीकि समाज के लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया । भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार और पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल ने महर्षि वाल्मीकि की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि नगरपालिका द्वारा महर्षि वाल्मीकि चौक का निर्माण एक महत्वपूर्ण कदम है।समाज के लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे,जिसे पालिका ने पूरा किया है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक पर प्रतिमा का अनावरण किया गया था।पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल ने कहा कि भगवान वाल्मीकि सामाजिक समरसता,साहित्य और संस्कृति के प्रतीक हैं।यह चौक नगर की पहचान को और अधिक सुदृढ़ करेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि को संस्कृत साहित्य का प्रथम कवि और आदिकवि बताया,जिन्होंने भगवान राम के जीवन पर वाल्मीकि रामायण की रचना की।मित्तल ने कहा कि समाज की मांग पूरी करते हुए महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा का अनावरण करना उनके लिए सौभाग्यपूर्ण है।उन्होंने यह भी घोषणा की कि पालिका जल्द ही स्वामी विवेकानंद की भव्य प्रतिमा का अनावरण करेगी, जिसके लिए पार्क का कार्य तेजी से चल रहा है।लोकार्पण से पूर्व विधिवत पूजा-अर्चना की गई।इस मौके पर भावाधस राष्ट्रीय निर्देशक लल्ला बाबू द्रविड़, संयुक्त मंत्री दीप सिंह राही, विक्की राज एडवोकेट, अमन वर्मा, प्रेमनरेश वाल्मीकि, परवेश वाल्मीकि, गुरमुख भारती, विजय अनार्य,अनिल मदान,शिव प्रकाश तिवारी और धन्नूमल बंसल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर