*गरीब कल्याण आरोग्य सेवा केंद्र की स्थापना बहुत जल्द होगी-प्रेम नरेश*

Loading

*गरीब कल्याण आरोग्य सेवा केंद्र की स्थापना बहुत जल्द होगी-प्रेम नरेश*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

बिलासपुर :👉 राष्ट्रीय गरीब कल्याण संघ (रजि.) एवं ई-रिक्शा यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक आज दिनांक 2-5-2026 दिन शनिवार को संगठन के केन्द्रीय कार्यालय, फाजलपुर रोड, तहसील बिलासपुर में संस्थापक अध्यक्ष *श्री प्रेम नरेश वाल्मीकि* के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।
बैठक का शुभारम्भ भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर *बुद्ध पूर्णिमा* मनाकर किया गया। तत्पश्चात सभी उपस्थित सदस्यों को *अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस* की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
बैठक को संबोधित करते हुए संस्थापक अध्यक्ष प्रेम नरेश वाल्मीकि ने कहा कि राष्ट्रीय गरीब कल्याण संघ (रजि.) द्वारा बहुत जल्द *’गरीब कल्याण आरोग्य सेवा केन्द्र’* की स्थापना की जा रही है। इस केन्द्र के माध्यम से सभी गरीब, मजदूर एवं जरूरतमंद वर्गों को मात्र 10 रुपये में गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे सभी क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

श्री वाल्मीकि ने समस्त ई-रिक्शा चालकों से आग्रह किया कि वे जल्द से जल्द अपने वाहनों के *समस्त कागजात पूर्ण कराएं*, शासन-प्रशासन का सहयोग करें और बेवजह सड़कों पर न घूमें।
राग साइड से जाली लगाकर ई रिक्शा एक तरफ से बन्द करें, ई रिक्शा यूनियन के सदस्य अपने आईकार्ड गले में जरुर डालें, नाबालिको, बुजुर्गो को ई रिक्शा ना चलाने दें

साथ ही उन्होंने बताया कि क्षेत्र में *स्मार्ट मीटर* से आ रही समस्याओं को लेकर संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से वार्ता करेगा। वार्ता की तिथि जल्द सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष प्रेम नरेश वाल्मीकि, मुख्य अतिथि महेश राजा बाबू प्रदेश प्रभारी उत्तराखण्ड,सहित वरिष्ठ नेता परवेश वाल्मीकि, जिला प्रभारी कुलदीप वाल्मीकि ई रिक्शा यूनियन अध्यक्ष अमानत रज़ा, राष्ट्रीय गरीब कल्याण संघ नगर अध्यक्ष बब्लू अन्सारी, सोशल मीडिया प्रभारी मुकेश सागर, नगर महामंत्री संजय शर्मा, नगर प्रभारी लक्ष्मण राठौर आदिल खान, डॉ. साविर अली, पप्पू सागर, रामस्वरूप चौहान, अली एहमद अन्सारी, शहजादे, सतीश वाल्मीकि, खालिद, अकरम, डालचन्द्र गंगवार, , तहसील प्रभारी राजू नरेश वाल्मीकि, दिनेश कुमार, अनीश शेख, भूरा खां,दिनेश सैनी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम कि अध्यक्षता डा0 एस के तन्हा ने कि ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर