
![]()
*समाज के मेधावी बच्चों का सम्मान करेगा तुरैहा मछुआ समाज संगठन*- कमल कुमार तुरैहा
✍️भास्कर न्यूज टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️
रामपुर। 👉आज दिनांक 03-05-2026 दिन रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अन्तर्गत सराय गेट स्थित माता संतोषी मन्दिर बाबा रामस्वरूप तुरैहा की समाधि के प्रांगण में तुरैहा मछुआ समाज की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए तुरैहा मछुआ समाज के जिला अध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा ने कहां की 7 मई से 21 मई तक राष्ट्रीय जनगणना कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वगणना होगी जिसमे कोई भी व्यक्ति जनगणना पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार की जनगणना स्वयं कर सकता है इसलिए संगठन के सभी तहसील प्रभारी अपने अपने क्षेत्र के स्वजातीय परिवारों को इस सम्बन्ध में जागरूक करें और जाति वाले कांलम में तुरैहा अनुसूचित जाति ही अंकित कराये जिससे अपने समाज के परिवारों की पहचान व संख्या की सही स्थिति राष्ट्रीय जनगणना पोर्टल पर दर्ज हो सके इस हेतु सभी सक्रीय साथी इस कार्य को कराये। जिला अध्यक्ष ने कहां की समाज आज भी विखरा हुआ है और अपने ही बीच के कुछ तथाकथित लोग आपस में फूट डालने का काम कर रहे है जो बहुत नुकसानदायक व समाज के भविष्य के लिए उचित नही है ऐसे लोग केवल व्यक्तिगत लाभ प्राप्त करने के लिए तरह तरह चक्रव्यूह रचते है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए तुरैहा मछुआ समाज के जिलामंत्री रामसिंह तुरैहा एडवोकेट ने कहां की समाज में शिक्षा की महत्ता व बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज सभी साथियों की आम सहमति से जनपद के सभी तहसील व नगरीय क्षेत्र के स्वाजातीय परिवार के जो बच्चे हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट व अन्य उच्च परीक्षाओं में मेधावी रहे है उन सभी को संगठन के अगामी कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जायेगा इसके लिए आज कार्ययोजना तैयार की गयी। बैठक का संचालन करहे हुए रामगोपाल पंडित जी ने बताया की आज हमारा समाज कमजोर व असहाय है उसका मुख्य कारण समाज के लोग जब नेता बन जाते है वह केवल अपना ही हित व व्यक्तिगत लाभ देखते है और समाज की राजनीति करते रहते है इसलिए जबतक समाज के लोग घरों से बाहर नही निकलेगे तबतक उन्हे कोई तवज्जो नही देगा।
आज की बैठक में जिलामंत्री रामसिंह तुरैहा एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष कामरेड मेवीराम, रामगोपाल पंडित जी, जिला मीडिया प्रभारी मास्टर अरविन्द कुमार, धर्म सिंह, नरेंद्र कुमार तुरैहा, राजेश कुमार तुरैहा, पूरन लाल कश्यप, प्रियांशु राय, अंकित कुमार, मुरारीलाल तुरैहा, अर्जुन कुमार सिंगनखेड़ा, प्रीतम तुरैहा, पवन कश्यप, राजीव कुमार तुरैहा, रामसरन, रवि तुरैहा, कृष्ण अवतार पंडित जी, रिन्कू, नवल किशोर, शिवकुमार, बालकिशोर आदि उपस्थित रहे।
