
![]()
*चाइल्ड हेल्पलाइन रामपुर ने दो बच्चों को परिजनों से मिलाया*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️
जनपद रामपुर : 👉चाइल्ड हेल्पलाइन रामपुर ने त्वरित कार्रवाई एवं काउंसलिंग के माध्यम से दो भटके बच्चों को सकुशल उनके परिजनों से मिलाकर सराहनीय कार्य किया है।
05 मई 2026 को रेलवे स्टेशन पर लगभग 13 वर्षीय एक बालक लावारिस अवस्था में मिला। जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती ईरा आर्या के निर्देश पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने बालक को संरक्षण में लेकर काउंसलिंग की। पूछताछ में बालक ने अपना नाम पुष्पजीत सिंह पुत्र चन्द्रजीत सिंह निवासी कैमूर, बिहार बताया। परिजनों से संपर्क कर बालक को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां 07 मई 2026 को उसके पिता को सुपुर्द कर दिया गया।
इसी क्रम में 06 मई 2026 को रोडवेज बस स्टैंड पर लगभग 10 वर्षीय बालक देव लावारिस अवस्था में मिला। चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने बालक की काउंसलिंग की, जिसमें उसने अपना पता अलीगंज, जनपद एटा बताया। परिजनों से संपर्क कर बालक को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उसके पिता राजेश कुमार को बालक की सुपुर्दगी सौंप दी गई।
