*बिलासपुर में समाजवादी पार्टी के कैम्प कार्यालय का भव्य उद्घाटन*

Loading

*बिलासपुर में समाजवादी पार्टी के कैम्प कार्यालय का भव्य उद्घाटन*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

बिलासपुर : 👉 रविवार दिनांक 24/5/2026 को सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर ने समाजवादी पार्टी के कैम्प कार्यालय विलासपुर का फीता काटकर उद्घाटन किया । इस मौके पर लोक सभा के पूर्व प्रत्याशी आसिम रजा ने कहा जो भी व्यक्ति सपा के झन्डे का गलत स्तेमाल कर रहे है उनके विरूद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी ।विधान सभा अध्यक्ष प्रमोद गंगवार ने कहा किसान परेसान है आने वाला वक्त सपा का होगा ।प्रमोद गंगवार ने कहा कि अगर भाजपा ने सबका साथ सबका विकास किया होता तो भाजपा रामपुर से सांसद का चुनाव कभी नहीं हारती लेकिन यह एक जनता को दिखाने के लिए जुमलेबाजी से ज्यादा कुछ नहीं है बीजेपी जुमलेबाजी वाली सरकार है 15-15 लाख का वादा कहकर उत्तर प्रदेश की भोली वाली जनता को इन्होंने ठगने का काम किया ।विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी अमरजीत सिंह ने कहा भाजपा सरकार आज़म खान साहब को झूठे मुकदमो मे फंसा रही है कार्यकर्ताओ को परेसान कर रही है ।आजम खान को 10-10 साल की जेल व भारी जुर्माना की सजा के कारण रामपुर में सपा को बड़ा झटका लगा है लेकिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हार मानने वालों में से नहीं है इसके प्रभाव से 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की राह और कड़ी हो सकती है ।आजम खान की अनुपस्थिति में और जेल में बंद होने से समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेतृत्व को 2027 के चुनाव में बड़ा नुकसान उठाना नही पड़े इसके लिए हमें वूथ स्तर पर समाजवादी पार्टी को मजबूत करना होगा । उन्होंने कहा रामपुर की राजनीति में आजम खान का एक छत्र प्रभाव रहा है ऐसे में पार्टी को मुस्लिम मतों को एकजुट रखने और अपनी खोई हुई जमीन पाने के लिए रणनीतियां पर काम करना होगा तभी समाजवादी पार्टी को कामयाबी हासिल होगी ।भाजपा ने आपसी भाईचारा और माहोल बिगाड़ने का काम शुरू कर दिया है लेकिन हम समाजवादी सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं और आने वाला वक्त समाजवादियों का होगा । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय सागर ने की मुख्य अतिथि आसिम राजा साहब रहे व संचालन शिव कुमार गुप्ता एडवोकेट ने किया इस मौके पर आरिफ खान अरोमा मौहम्मद हसन खान प्रदेश सचिव ओमेन्दर सिंह चौहान अखिलेश गंगवार सतनाम सिंह मट्टू हरपाल सिंह हरदेव सिंह आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर