
![]()
*बिलासपुर विधानसभा में दूर होगी बिजली की किल्लत*
*मंत्री बलदेव सिंह औलख ने संभाली कमान, करोड़ों रुपये से होगा बिजली व्यवस्था का कायाकल्प*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️
जनपद रामपुर: 👉 बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए अब ठोस पहल शुरू हो गई है। क्षेत्र में लगातार मिल रही बिजली कटौती, ओवरलोडिंग और ट्रांसफार्मरों की खराब स्थिति की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए राज्यमंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग एवं बिलासपुर विधायक बलदेव सिंह औलख ने बिजली विभाग को दुरुस्त करने का बीड़ा स्वयं उठा लिया है।
👉दो दिन पूर्व मंत्री बलदेव सिंह औलख ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं की समीक्षा की। बैठक में बिलासपुर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
👉मंत्री के निर्देश पर अब क्षेत्र में बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से व्यापक सुधार कार्य कराए जाएंगे। विभागीय अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि गर्मी के मौसम में आम जनता को राहत मिल सके।
👉मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि बिलासपुर की जनता को निर्बाध एवं बेहतर बिजली उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
👉क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद बिलासपुर विधानसभा में बिजली की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी और लोगों को सुचारु विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।
