
![]()
*जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन*
*अधिवक्ताओं ने 38 भवनो के नोटिस वापस लेने की मांग उठाई और राज्यपाल को ज्ञापन भेजा*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️
बिलासपुर : 👉 मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को नोटिस जारी कर ध्वस्त किए जाने के विरोध में मंगलवार को बार एसोसिएशन एवं लायर्स वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर में पूर्व महासचिव शिवकुमार गुप्ता के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया तहसील परिसर में सभी अधिवक्तागण जूलूस की शक्ल में उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे । अधिवकताओ प्रदर्शन के बाद उपजिलाधिकारी आनंद कुमार कनौजिया को राज्यपाल के नाम एक संबोधित ज्ञापन सौंपा । वहाँ उपस्थित सभी अधिवक्ताओ के वीच शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय शिक्षा का एक मंदिर है जहाँ लगभग पाँच हजार छात्र – छात्राएं अध्ययन कर रहे है। और आने वाले अपने सुनहरे भविष्य बनाने का सपना देख रहे हैं । गुप्ता ने बताया कि रामपुर में जौहर विश्वविधालय की स्थापना 2006 में हुई थी । जबकि रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) का गठन सत्र 2024 में हुआ था। ऐसे में 38 भवनो को नोटिस देकर ध्वस्तीकरण किये जाने की कार्रवाई न्याय संगत नही है । ऐसे हजारो छात्र छात्राओ का भविष्य अंधकार में हो जायेगा । सभी अधिवक्ताओ ने कहा कि शिक्षा वह हथियार है जिससे वह अपने हक अधिकार की लड़ाई लड़ता है और शिक्षित युवा आने वाले कल भविष्य है। और सरकार नही चाहती कि यह बच्चे पढ़ लिख कर अपना सुनहरा भविष्य बनाएं छात्र-छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अधिवक्ताओ ने कहा ध्वस्तीकरण का नोटिस तत्काल वापस लिया जाए।प्रदर्शन के दौरान महफूज अली, मोहम्मद आसिम रजा, गुलाम अहमद, अमान खान, अकील अहमद, मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद राशिद, अहकाम मिर्जा, आरिफ सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
