
![]()
*बिलासपुर में नगर पालिका अध्यक्ष का जन्मदिन धूमधाम से मनाते सफाई मजदूर संघ के कार्यकर्ता*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️
बिलासपुर :👉नगर पालिका अध्यक्ष चित्रक मित्तल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने किया सम्मानित दिनांक 24 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के प्रदेश सचिव प्रेम नरेश वाल्मीकि के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद बिलासपुर के अध्यक्ष चित्रक मित्तल का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान वाल्मीकि चौक पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के एकत्रित होने के साथ हुआ। सभी ने नित्य नियम का पाठ कर भगवान वाल्मीकि से नगर पालिका अध्यक्ष चित्रक मित्तल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
इसके उपरांत सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नगर पालिका अध्यक्ष के कैंप कार्यालय पहुंचे, जहां उनका केक काटकर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर, मिठाई खिलाकर तथा स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया और जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चित्रक मित्तल ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “आप सभी ने जिस आत्मीयता, सम्मान और स्नेह के साथ मेरा जन्मदिन मनाया है, उससे मैं अत्यंत भावुक और प्रसन्न हूँ। यह सम्मान मेरे लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा। मैं आप सभी का दिल से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ।”
उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश सचिव प्रेम नरेश वाल्मीकि ने अपने संबोधन में कहा कि, “नगर पालिका अध्यक्ष श्री चित्रक मित्तल एक सरल, सहज एवं जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होंने समाजहित में अनेक सराहनीय कार्य किए हैं। विशेष रूप से भगवान वाल्मीकि चौक का निर्माण कर उन्होंने वाल्मीकि समाज की आस्था एवं सम्मान को नई पहचान दिलाई है। इसके लिए पूरा वाल्मीकि समाज सदैव उनका आभारी रहेगा। हम ईश्वर से उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना करते हैं और विश्वास व्यक्त करते हैं कि उनके नेतृत्व में नगर का विकास निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।”
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष कुलदीप वाल्मीकि, नगर उपाध्यक्ष अरुण राही, मुनीष चंद्र, नगर प्रभारी राजीव राज, प्रमोद राज, अंकित वाल्मीकि, जयप्रकाश, प्रदीप वाल्मीकि, मनीष वाल्मीकि, राहुल, नरेश वाल्मीकि, विकास चौधरी, पंचम, राजेन्द्र सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
