
![]()
*सिविल सर्विसेज के जनपद स्तरीय चयन ट्रायल्स का किया गया आयोजन।*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️
रामपुर 👉राज्य कर्मचारियों के कल्याणार्थ खेलों के विकास एवं शारीरिक संवर्धन के उद्देश्य से सिविल सर्विसेज के जनपद स्तरीय चयन ट्रायल्स रामपुर शहर स्थित शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किए गए।
चयन ट्रायल्स चयन समिति के अध्यक्ष एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री गुलाब चन्द्र के समक्ष सम्पन्न हुए। ट्रायल्स में न्याय विभाग, कोषागार विभाग, राजस्व विभाग, उद्यान विभाग, राज्य निर्वाचन आयोग, राजकीय पॉलिटेक्निक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
इस दौरान प्रतिभागियों की शारीरिक दक्षता एवं खेल कौशल का परीक्षण किया गया। शारीरिक दक्षता के अंतर्गत 100 मीटर एवं 400 मीटर दौड़, जम्प, बॉल थ्रो तथा सिट-अप्स आदि स्पर्धाओं में प्रतिभागियों का परीक्षण लिया गया। इसके साथ ही विभिन्न खेलों में प्रतिभागियों के खेल कौशल का भी आकलन किया गया।
जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को 18 एवं 19 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से आयोजित होने वाले मण्डलीय चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। चयनित खिलाड़ी अपने विभागाध्यक्ष से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) प्राप्त कर मण्डलीय चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग कर सकेंगे।
