
![]()
*पिपलिया जट गांव में भारतीय किसान क्रांति यूनियन की बैठक-पंचायत संपन्न*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
प्रधान संपादक/ आर के कश्यप
*रामपुर।* भारतीय किसान क्रांति यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक-पंचायत जनपद रामपुर की तहसील स्वार के ग्राम पिपलिया जट में मोहम्मद समीर के आवास पर आयोजित की गई। बैठक जिला अध्यक्ष हरीशंकर यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में किसानों एवं क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाने का संकल्प लिया गया।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां भी की गईं। मोहम्मद शमी को जिला सचिव नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सरदार करनैल सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रतिनिधि लखविंदर सिंह लखा, करन, मोहम्मद हुसैन, रईस अहमद, सादाब, फैजान अली, नफीस अहमद, सैफ अली, इमरान अली, हाजिर खान, हरमिंदर सिंह, हाजी इदरीस अली, इरफान अली, राहत जान, जावेद अख्तर, मोबीन अली, अनवर अली, हाजी अमीन, हाजी भूरा सेठ, याकूब अली सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
































