
![]()
*चड्ढा पेपर मिल हाईवे पर पलटी गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक ने कूदकर बचाई जान*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️
बिलासपुर। रामपुर 👉 रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे नेशनल हाईवे पर चड्ढा पेपर मिल के पास बड़ा हादसा हो गया। गेहूं की बोरियों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलट गई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते छलांग लगा दी और बाल-बाल बच गया।
बताया जा रहा है कि ट्रॉली बिलासपुर नगर से गेहूं लादकर उत्तराखंड के रुद्रपुर जा रही थी। चड्ढा पेपर मिल के पास सामने से आए एक वाहन को बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा। ट्रॉली डिवाइडर से टकराई और सड़क पर ही पलट गई। बोरियां सड़क पर बिखर गईं।
हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
सूचना पर ईसानगर चौकी प्रभारी विष्णु कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से ट्रॉली को सड़क से हटवाकर किनारे लगवाया, तब जाकर यातायात बहाल हो सका।
चौकी प्रभारी ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। प्रथम दृष्टया हादसा दूसरे वाहन को बचाने के दौरान संतुलन बिगड़ने से हुआ है।
































