*आपदा प्रभावित 44 किसानों को मिली 3.60 लाख की राहत – प्रशासन ने दिखाई तत्परता*

Loading

*आपदा प्रभावित 44 किसानों को मिली 3.60 लाख की राहत – प्रशासन ने दिखाई तत्परता*

_✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️_
_प्रधान संपादक – आर. के. कश्यप_

*रामपुर।*👉 जनपद में बाढ़ और अतिवृष्टि से हुई फसल क्षति को लेकर जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ किसानों के साथ खड़ा है। राज्य आपदा मोचक निधि (SDRF) से प्रभावित किसानों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का सिलसिला युद्धस्तर पर जारी है।

इसी क्रम में तहसील शाहबाद के बाढ़ प्रभावित *44 किसानों* को फसल क्षति के सापेक्ष *कुल 3,60,192 रुपये* की सहायता राशि सीधे उनके खातों में वितरित की जा चुकी है। राजस्व विभाग की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर यह भुगतान पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया है।

इस संबंध में *जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी* ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप किसी भी आपदा प्रभावित किसान को राहत से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “प्राकृतिक आपदा से प्रभावित प्रत्येक पात्र किसान को समयबद्ध और नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शाहबाद के अलावा अन्य तहसीलों में भी सर्वे और सत्यापन की कार्यवाही तेजी से चल रही है।”

जिलाधिकारी ने जनपद के सभी आपदा प्रभावित किसानों से अपील की है कि जिन किसानों की फसलें बाढ़ / अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुई हैं, वे अपने संबंधित तहसील कार्यालय में संपर्क कर आवेदन पत्र के साथ खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं फसल क्षति से संबंधित अभिलेख जमा कर दें। सत्यापन के उपरांत शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार सभी पात्र किसानों को शीघ्र ही सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर