*बिलासपुर में भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की मासिक पंचायत*

Loading

*बिलासपुर में भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की मासिक पंचायत*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

*बिलासपुर, रामपुर | 👉आज दिनांक 11 सितंबर को भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता बिलासपुर तहसील परिसर स्थित पार्क में एकत्रित हुए। मासिक पंचायत के तहत किसानों ने दरियां बिछाकर बैठक की और विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जोरदार नारेबाजी करते हुए उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

पंचायत में किसानों ने निम्नलिखित प्रमुख मांगें उठाईं :-

👉*1.* बंद पड़ी चीनी मिल को चालू कर नई मशीनें लगवाई जाएं।
👉*2.* धान क्रय केंद्रों को समय से चालू कराया जाए।
👉*3.* विद्युत विभाग की मनमानी पर रोक लगे और ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए गए स्मार्ट मीटर हटाए जाएं। 80 करोड़ परिवारों को फ्री घरेलू बिजली दी जाए।
👉*4.* ग्रामीण क्षेत्रों की नालियों की साफ-सफाई कराई जाए और आवारा पशुओं को गौशाला भेजा जाए।
👉*5.* नहर विभाग के अधिकारियों की कमीशनखोरी की जांच हो। आरोप है कि कमीशन के चक्कर में सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया गया है। हाल ही में भाखड़ा डैम पर उत्तर प्रदेश गेटवे बियर ऑटोमेटिक लाने के कार्य में मानकों की अनदेखी कर नदी से ही जेसीबी से मिट्टी उठाकर एप्रोच बांध बना दिया गया, जिससे बांध खतरे के निशान पर है।
👉*6.* वन विभाग के अधिकारियों द्वारा हरे पेड़ों के अवैध कटान की जांच कर कार्रवाई की जाए।
👉*7.* सरकार द्वारा 80 करोड़ परिवारों को दिए जा रहे राशन के साथ उनके बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा और निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

👉प्रदर्शन की आवाज सुनकर उप जिलाधिकारी महोदय स्वयं किसानों के बीच पहुंचे और सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।

👉इस मौके पर जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी ने कहा कि “सभी अधिकारी संविधान के दायरे में रहकर काम करें, बंधुआ मजदूरों की तरह नहीं। आज भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। अधिकारी सरकारी संपत्ति को खुलेआम बेच रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने कीमती लकड़ी कटवाकर जंगल खाली कर दिए हैं, यह सरकार का बड़ा नुकसान है। जनता के टैक्स के पैसे को अधिकारी बंदरबांट कर रहे हैं।”

👉पंचायत के दौरान कार्यकर्ताओं ने “किसानों की मजबूरी है, कर्जा माफ जरूरी है”, “जो अधिकारी न्यायी है, वो हमारा भाई है” और “भारत मां के चार सिपाही, हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई” के जोरदार नारे लगाए।

👉प्रदर्शन में मुख्य रूप से युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद आसिम रजा, रईस अहमद, सतनाम सिंह, जीत सिंह, लियाकत अली, मतलूब हसन, राजपाल, साबिर अली, इमरान राजा, जमुना प्रसाद, इमरान खान, मोहम्मद यासीन, संजीव, सीबू, मोहम्मद यामीन, निज़ाकत अली, सुरेंद्र सिंह, आरिफ अली, रिजवान अली, मुबारक हसन, मोहनलाल, जानकी प्रसाद, मोहम्मद उमर, शरीफ अहमद, रफीक अहमद, जलीस अहमद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर