
![]()
*हिम्मतपुर में गरजी भाकियू अंबावता, जमीन माफियाओं को खुली चेतावनी – बोले हनीफ वारसी, किसी गरीब को बेघर नहीं होने देंगे*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️
*रामपुर* 👉गुरुवार दिनांक 10 सितंबर को ग्राम हिम्मतपुर में भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की महापंचायत संपन्न हुई। पंचायत में सदर तहसील के रजिस्ट्री विभाग और जमीन माफियाओं की मिलीभगत का बड़ा मुद्दा उठा।
किसानों को संबोधित करते हुए संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने दो टूक कहा –
👉 *”हिम्मतपुर के किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। जिसने भी आबादी की जमीन को कृषि की जमीन दिखाकर फर्जी रजिस्ट्री कराई है और जिसने की है, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।”*
👉वारसी ने आरोप लगाया कि पुराने खसरा-खतौनी में हिम्मतपुर की आबादी दर्ज है, लेकिन कुछ भूमाफियाओं ने अधिकारियों से सांठगांठ कर जालसाजी से खसरा ही बदलवा दिया। यह गरीबों को उजाड़ने की सोची-समझी साजिश है।
👉*40 साल पुरानी बस्ती को उजाड़ने नहीं देंगे*
उन्होंने कहा कि हिम्मतपुर आबादी को बसे हुए 40 साल से ज्यादा हो गए हैं। अगर कोई बाहरी व्यक्ति गलतफहमी में आकर इन गरीबों का शोषण करना चाहता है तो कान खोलकर सुन ले, हिम्मतपुर बस्ती के आसपास भी न भटके।
👉संगठन ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ऐसे जालसाज भूमाफियाओं और इसमें शामिल अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त और तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि वे कहीं और ऐसी धोखाधड़ी न कर सकें। कार्रवाई न हुई तो बड़ा आंदोलन होगा।
👉*संगठन का विस्तार*
पंचायत में ही कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष – मोहम्मद सुलेमान, ब्लॉक महासचिव – नईम अहमद, वरिष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष – जाकिर अली, उपाध्यक्ष – मोहम्मद दाउद, सचिव – मोहम्मद खुशहाल, संगठन मंत्री – फहीम, प्रचार मंत्री – नूरासन, मंत्री – तालिब हुसैन, कोषाध्यक्ष – जाहिद अली, पाशा रोड सिंह सचिव – जावेद अली, सलाहकार – बच्चन खान सहित ग्राम प्रधान लाल सिंह, शाह अहमद, सलीम शाह, जीवन सिंह, मोहम्मद आरिफ, जमाल अहमद, अब्दुल कयूम, हैदर अली, जावेद भाई, रोशन सिंह, फूल सिंह, मुकेश, ताज मोहम्मद, इकरार अली, इरशाद अली आदि मौजूद रहे।
































