*जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में तहसील मिलक में भारतीय किसान क्रांति यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना शुरू*

Loading

*जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में तहसील मिलक में भारतीय किसान क्रांति यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना शुरू*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

*मिलक, रामपुर।* 👉भारतीय किसान क्रांति यूनियन द्वारा किसानों, मजदूरों एवं आम जनता की लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आज दिनांक 10 सितंबर 2026 से तहसील मिलक परिसर, जनपद रामपुर में अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ कर दिया गया है।

संगठन का कहना है कि इन जनसमस्याओं को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरन किसानों एवं ग्रामीणों को धरने पर बैठना पड़ा।

*प्रमुख मांगे / जनसमस्याएं:*

👉*1.* ग्राम करीमगंज के मजरा स्थित श्मशान घाट का रास्ता अत्यंत खराब एवं जर्जर है, जिससे अंतिम संस्कार में आने-जाने में ग्रामीणों को भारी परेशानी होती है।
👉*2.* करीमगंज श्मशान घ में अत्यधिक गंदगी है तथा साफ-सफाई की कोई उचित व्यवस्था नहीं है।
👉*3.* पीएचसी परिसर में बड़ी-बड़ी घास उगी हुई है, जिससे मरीजों एवं परिजनों को असुविधा और खतरा बना हुआ है।
👉*4.* पीएचसी में उजाले / प्रकाश की उचित व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण शाम और रात के समय मरीजों को परेशानी होती है।

यूनियन ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त समस्याओं का शीघ्र स्थलीय निरीक्षण कराकर तत्काल समाधान कराया जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

👉*धरने में उपस्थित रहे:* राष्ट्रीय सचिव मोनू शर्मा, मंडल प्रभारी ज्ञानपाल यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रतिनिधि लखविंदर सिंह लक्खा, आरिफ खान, अब्बास खान, बनीत शर्मा, शीमा देवी, कविता, गीता, रजनी, उर्मिला, बीना, हबीब, काजल कुमारी, संतोष, राज कुमार, विनीत शर्मा, असलम बाबा, सर्वे सक्सेना, गंगा सरन पांडे, बाबू भाई, मोहम्मद हुसैन, विपिन शर्मा, रईस अहमद, छेला सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कार्यकर्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर