*गोंडा में विनोद सहनी हत्याकांड: न्याय के लिए सड़क पर निषाद समाज, योगी सरकार पर उठे गंभीर सवाल*

Loading

*गोंडा में विनोद सहनी हत्याकांड: न्याय के लिए सड़क पर निषाद समाज, योगी सरकार पर उठे गंभीर सवाल*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

*गोंडा / लखनऊ, 11 सितंबर 2026*👉जिला गोंडा में निषाद समाज के युवक विनोद सहनी की निर्मम हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हत्या के कई दिन बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पाया है, जिससे पूरे प्रदेश के निषाद-कश्यप समाज में योगी सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए समाजवादी पार्टी और वीआईपी (VIP) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद स्वयं धरने पर बैठे हैं, फिर भी प्रशासन द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

*योगी सरकार की कार्यशैली पर सवाल*

इस हत्याकांड के बाद योगी सरकार की चारों तरफ आलोचना हो रही है। पीड़ित परिवार और समाज के लोगों का कहना है कि सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है।

स्थानीय लोगों में चर्चा तेज है कि यही निषाद समाज है जो पहली प्राथमिकता के साथ भारतीय जनता पार्टी को वोट देता चला आया है, लेकिन आज जब उसी समाज के एक बेटे की हत्या हुई है तो सरकार मौन है।

जनता अब खुलकर पूछ रही है – *”क्या योगी सरकार में जाति देखकर न्याय मिलता है?”*

*मुख्य मांगें:*

👉1. विनोद सहनी हत्याकांड के दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर फांसी की सजा दी जाए।
👉2. इस पूरे मामले की सीबीआई या उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए।
👉3. पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
👉4. पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।

निषाद समाज के नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर