*रामपुर में गणेश उत्सव की धूम, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु*

Loading

*रामपुर में गणेश उत्सव की धूम, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु*

✍️*भास्कर न्यूज टुडे*✍️
*प्रधान संपादक- आर. के. कश्यप*

*जनपद रामपुर: 👉 17 सितंबर।* सराय गेट स्थित संतोषी माता मंदिर में गणेश उत्सव के चौथे दिन गणपति सेवा समिति एवं बाल गणेश भक्त मंडल द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया।

भजन संध्या का शुभारंभ काशीपुर, उधम सिंह नगर से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक शुभम तिलकधारी जी ने गणेश वंदना से किया। उन्होंने एक से बढ़कर एक गणपति भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा और श्रद्धालु हाथ उठाकर झूमने लगे। महिलाओं ने तालियों की थाप के साथ भजनों में सुर मिलाया।

शुभम तिलकधारी जी ने गणेश जी के भजनों के साथ-साथ शेरावाली माता, श्याम बाबा, हनुमान जी और काली माता के भजन भी प्रस्तुत किए। उनका प्रसिद्ध भजन “मुझे रास आ गया है तेरे दर पर सर झुकाना” पर तो श्रद्धालु भाव-विभोर होकर नाचने लगे।

आयोजकों ने बताया कि आज रात्रि को आगरा से प्रसिद्ध भजन गायक ब्रजराज जी अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक आकाश सक्सेना, अनिल वशिष्ठ एवं योगेंद्र चौहान जी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक अंकित कुमार, दिनेश कुमार, पीयूष कुमार माली, कमल कुमार तुरैहा, अमित यादव, सुरेश कुमार, दीपक, अमित, शोभित भटनागर, ओम, कार्तिक, इशांत तुरैहा, रिंकू एवं मंदिर के पुजारी कृष्णा अवतार सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर