
![]()
*बिलासपुर तहसील में भारतीय किसान यूनियन अंबावता का जोरदार प्रदर्शन, वन विभाग पर गंभीर आरोप*
✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक- आर के कश्यप*
*रामपुर/बिलासपुर।*👉 शनिवार दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ता व पदाधिकारी *जिला अध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी* के नेतृत्व में बिलासपुर तहसील परिसर में एकत्र हुए।
संगठन ने वन विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे *उप जिलाधिकारी महोदय* को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन मिलने पर कार्यकर्ता शांतिपूर्वक वापस लौटे।
*जिला अध्यक्ष के गंभीर आरोप -*
इस मौके पर जिला अध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी ने कहा कि वन की रक्षा करने वाले अधिकारी ही वन की कीमती लकड़ी को तस्करों को बेच रहे हैं। खुलेआम यह धंधा चल रहा है जिससे सरकार को बड़ा नुकसान हो रहा है।
मोटरसाइकिल द्वारा हजार कुंतल लकड़ियां रोजाना वन से निकाली जा रही हैं। वन के अंदर रह रहे गुर्जरों द्वारा सागौन की कीमती लकड़ी काटकर अपने आशियाने बनाए जा रहे हैं तथा रात के अंधेरे में लकड़ी बेची जा रही है, जो वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा है। आज वन के अंदर एक-एक गुर्जर ने 3 से 4 एकड़ जमीन पर कब्जा कर रखा है, सरकारी संपत्ति को खुलेआम नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
साथ ही संगठन ने *माट खेड़ा रोड बाईपास ओवर ब्रिज* के नीचे हुए गहरे-गहरे गड्ढों का मुद्दा भी उठाया, जिसके कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। इन गड्ढों की तुरंत मरम्मत की मांग की गई।
*प्रदर्शन में शामिल रहे -* युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद आसिम रजा, सुरेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, सफदर अली, मोहम्मद अहकम, खलील अहमद, जीत सिंह, अकरम अली, लियाकत, इकराम, नन्हे, इस्तेकर अली, मुबारक हसन, रिजवान अली आदि।
































