

![]()
*11 मार्च को विकास भवन सभागार में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई*
*महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️
रामपुर : 👉महिला उत्पीड़न की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण की दृष्टि से विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इस जनसुनवाई का उद्देश्य महिलाओं से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका त्वरित एवं न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित करना है, ताकि पीड़ित महिलाओं को समयबद्ध तरीके से राहत मिल सके।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ईरा आर्या ने बताया कि जनपद में महिला जनसुनवाई का आयोजन मा० सदस्य राज्य महिला आयोग सुनीता सैनी की अध्यक्षता में 11 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11ः00 बजे विकास भवन सभागार में किया जाएगा। जनसुनवाई के दौरान महिलाओं से संबंधित विभिन्न प्रकार की शिकायतों, जैसे घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, दहेज उत्पीड़न आदि प्रकरणों को सुना जाएगा तथा संबंधित विभागों के माध्यम से उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई में संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे, जिससे प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।







































