

![]()
*होली का महापर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️
जनपद रामपुर : 👉 नगर पालिका परिषद द्वारा होली के महापर्व के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
यह रंगारंग कार्यक्रम शहर के मुख्य स्थल महाराजा अग्रसेन चौक पर नगर पालिका अध्यक्ष चित्रक मित्तल एवं राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख की गरिमामय उपस्थित के बीच सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं नगरवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पालिका अध्यक्ष ने कहा रंगों का यह पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा, नई उमंग और नई खुशियाँ लेकर आए ।
वही तुरैहा मछुआ समाज द्वारा होली मिलन का कार्यक्रम रामपुर शहर में बड़े ही हर्षो उल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमें शहर की बड़ी हस्तियां शामिल रही है
बुधवार दिनाँक 04.03.2026 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अन्तर्गत तुरैहा मछुआ समाज के तत्वाधान में किले के मैदान पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर को समाज के जिलाध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा ने कहा की होली का महापर्व रंगोत्सव के साथ-साथ सभी धर्मों को जोड़कर आपसी भाईचारे का संदेश भी देता है, उन्होने बताया की होली के अवसर पर किले के मैदान पर सभी समाज व राजनैतिक पार्टियों के कैम्प लगाकार आपसी भाईचारे का ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व भी प्रदान करता है नवाबी दौर से ही होली के अवसर पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन होता आ रहा है जो आजतक कायम है। तुरैहा मछुआ समाज के होली मिलन कार्यक्रम में माननीय कृर्षि मन्त्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री बलदेव सिंह औलख जी, माननीय नगर विधायक आकाश सक्सैना हनी भैया जी, भाजपा के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार, पूर्व विधायक संजय कपूर, भारत भूषण गुप्ता, मोहन लाल सैनी सहित सभी राजनैतिक पार्टियों व अन्य समाज के जिलाध्यक्ष व प्रतिनिधियों तथा समाज के साथियों ने अपनी गरिमय उपस्थिति प्रदान करते हुए गले मिलकर आपस में होली की शुभकामनाएँ दी। जिलाध्यक्ष ने सभी के गले में पुष्प माला भी पहनाई। आज के होली मिलन कार्यक्रम में रामसिंह तुरैहा एडवोकेट, अजय कुमार प्रधान, अर्जुन सिंह, अरविन्द कुमार, कमल कुमार मुन्ना, विनोद कुमार सभासद, डाॅ0 रमेश चन्द्र, बाल किशन, भुवनेश चन्द्र एडवोकेट, पवन कश्यप, शिवकुमार तुरैहा, जय प्रकाश, प्रीतम तुरैहा, धर्म सिंह, मदन मोहन तुरैहा आदि उपस्थित रहें।







































