
![]()
*रामपुर में VB-G RAM G में 35.57 लाख के फर्जीवाड़े की तैयारी, गांधी जयंती पर 5 ब्लॉकों में 11858 फर्जी हाजिरी, पैसे निकालने से पहले ही पोर्टल पर पकड़ा गया खेल*
✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक-आर के कश्यप*
रामपुर। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से मनरेगा का नाम बदलकर *VB-G RAM G – विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)* कर दिया है। नए कानून में 125 दिन काम और 300 रुपये न्यूनतम मजदूरी तय है। लेकिन रामपुर के 5 ब्लॉकों में 2 अक्टूबर को ही 35.57 लाख निकालने की तैयारी कर ली गई।
सरकारी पोर्टल `nregp.dord.gov.in` पर गांधी जयंती के दिन NMMS App से हाजिरी दिख रही है, जबकि इस दिन काम बंद रखकर सिर्फ ग्राम सभा होनी थी।
*पांचों ब्लॉक का विवरण – अभी पेमेंट नहीं निकला, सिर्फ हाजिरी लगाई गई*
ब्लॉक काम मस्टररोल हाजिरी बनने वाली रकम 300 रु से
बिलासपुर 102 493 4449 13,34,700 रु
स्वार 135 672 6120 18,36,000 रु
शाहबाद 24 121 1043 3,12,900 रु
चमरौआ 6 25 207 62,100 रु
मिलक 1 4 39 11,700 रु
**कुल 5 ब्लॉक** **268** **1315** **11858** **35,57,400 रु**
*खेल कैसे पकड़ा गया:* अधिकारियों ने 02/10/2026 को 11858 फर्जी Persondays जनरेट कर दिए हैं। अभी इसका FTO (पैसा) निकला नहीं है, लेकिन अगर यही हाजिरी अप्रूव हो गई तो 35,57,400 रुपये का भुगतान निकल जाएगा।
*नियम का उल्लंघन:*
VB-G RAM G एक्ट 2025 की *धारा 9(1) और शासनादेश 12* के अनुसार 2 अक्टूबर को कोई भी कार्य नहीं होगा, केवल ग्राम सभा होगी। फिर 268 काम कैसे चले?
*किन धाराओं में होगी कार्रवाई:*
1. *BNS 2023 धारा 318(4) – धोखाधड़ी*, धारा 316(5) – सरकारी कर्मचारी द्वारा आपराधिक न्यासभंग, धारा 336, 340 – फर्जी दस्तावेज तैयार करना।
2. *भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम धारा 7, 13(1)(a)* – पद का दुरुपयोग।
3. *VB-G RAM G एक्ट धारा 27* – फर्जी मस्टररोल पर 1 साल की सजा व जुर्माना।
4. *IT एक्ट 66D* – पोर्टल पर गलत डेटा अपलोड करना।
*मांग:* पैसे निकलने से पहले ही 02/10/2026 की 1315 मस्टररोल को निरस्त किया जाए और DC मनरेगा रामपुर, संबंधित BDO/APO पर FIR व विभागीय कार्रवाई हो।
































