
![]()
*बाजपुर छात्रसंघ में तुरैहा मछुआ समाज के उत्कर्ष की जीत पर रामपुर में जश्न, मासिक बैठक में हुआ सम्मान*
✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक- आर के कश्यप*
*रामपुर।* 04-10-2026 रविवार को सराय गेट स्थित बाबा रामस्वरूप तुरैहा जी की समाधी, माता संतोषी मंदिर प्रांगण में तुरैहा मछुआ समाज संगठन की मासिक बैठक आयोजित की गई।
बैठक प्रारंभ से पूर्व समाज के पूर्व संस्थापक, प्रखर वक्ता व समाजसेवी कॉमरेड मेवीराम तुरैहा जी के निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
जिला अध्यक्ष *कमल कुमार तुरैहा* ने कहा कि संस्थापक सदस्य का संघर्ष हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उचित प्रतिनिधित्व न मिलने से समाज की मांगों पर अमल नहीं हो रहा है, इसलिए अब पंचायत व विधानसभा चुनाव से पूर्व समाज को एकजुट होकर राजनीति में सक्रियता बढ़ानी होगी।
बैठक में राजकीय महाविद्यालय बाजपुर, उत्तराखंड में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त करने वाले *उत्कर्ष सिंह* (सुपुत्र अंगन लाल तुरैहा) को पटका, पुष्पमाला व सरस्वती चित्र देकर सम्मानित किया गया। उत्कर्ष ने कहा कि संघर्ष से ही जीत मिलती है, संगठन को भी घर से सड़क तक संघर्ष करना होगा।
जिलामंत्री *रामसिंह तुरैहा एडवोकेट* व वरिष्ठ उपाध्यक्ष *विनोद कुमार एडवोकेट सभासद* ने कहा कि प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधि न होने से समाज का उत्पीड़न हो रहा है, आगामी चुनावों में समाज के जागरूक प्रतिनिधि अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
बैठक में रामसिंह तुरैहा, विनोद कुमार, दिनेश, राजेश, अर्जुन, अरविन्द कश्यप, पवन कश्यप, रामगोपाल पंडित, रूप किशोर, गुड्डू सिंह, विक्रम सिंह, कमल मुन्ना, अनुज, अभिषेक, शिवाय कश्यप आदि उपस्थित रहे। संचालन रामसिंह तुरैहा एडवोकेट ने किया।
































