
![]()
*रजानगर महाविद्यालय में लगने वाला रोजगार मेला निरस्त, आचार संहिता बनी वजह*
✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक- आर के कश्यप*
*रामपुर, 05 अक्टूबर 2026।* 👉प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी जमीर हुसैन खां ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों का कार्यकाल 06 दिसम्बर 2026 को समाप्त हो रहा है। इसको लेकर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 29 सितम्बर 2026 से प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय महाविद्यालय रजानगर, स्वार के संयुक्त तत्वावधान में 07 अक्टूबर 2026 को राजकीय महाविद्यालय रजानगर परिसर में प्रस्तावित एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला अब आचार संहिता के चलते अग्रिम आदेशों तक निरस्त कर दिया गया है। नई तिथि निर्धारित होने पर सूचना अलग से दी जाएगी।
































